फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Khatron Ke Khiladi Winner: बिना धूम धड़ाके के खत्म हुआ खतरों के खिलाड़ी-मेड इन इंडिया, निया शर्मा बनीं विजेता लेकिन हार गया शो

Sun, 30 Aug 2020 10:59 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Sun, 30 Aug 2020 10:59 PM IST
विज्ञापन
khatron ke khiladi made in india winner nia sharma Khatron Ke Khiladi Made In India Nia Sharma win Rohit Shetty show
खतरों के खिलाड़ी- मेड इन इंडिया - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

भारत के सबसे बड़े स्टंट आधारित शो के रूप में चर्चित रहे कार्यक्रम खतरों के खिलाड़ी के विस्तारित भाग ‘खतरों के खिलाड़ी – मेड इन इंडिया’ का फिनाले चर्चित अभिनेत्री निया शर्मा ने जीत लिया है। अपने अभिनय के लिए कम और अपने तुनकमिजाजी के लिए ज्यादा चर्चित रहने वाली निया की मौजूदगी का इस शो को कोई फायदा नहीं मिला। इस शो को दर्शकों का खास प्यार नहीं मिला और इसी वजह से अपने पूरे प्रसारण के दौरान न तो ये शो ज्यादा चर्चा में रहा और न टीआरपी गेम में।



khatron ke khiladi made in india winner nia sharma Khatron Ke Khiladi Made In India Nia Sharma win Rohit Shetty show
निया शर्मा, रोहित शेट्टी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

एक ऑनलाइन ताश खिलाने वाली कंपनी के प्रायोजन में शुरू हुआ कार्यक्रम ‘खतरों के खिलाड़ी – मेड इन इंडिया’ दर्शकों की फेवरिट लिस्ट के टॉप फाइव कार्यक्रमों की असली रेसम  भी शामिल नहीं हो पाया। शो की शुरूआत रोहित शेट्टी की जगह फरहा खान से कराए जाने का दांव शो के लिए भारी पड़ा और शो को पहले एपीसीड से ही दर्शकों का उतना प्यार नहीं मिल सका जितनी कि इसके आयोजकों ने उम्मीद की होगी।

khatron ke khiladi made in india winner nia sharma Khatron Ke Khiladi Made In India Nia Sharma win Rohit Shetty show
निया शर्मा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

‘खतरों के खिलाड़ी – मेड इन इंडिया’ को लेकर हाइप यही बनाई गई कि ये सौ फीसदी देसी और पेसी रोमांच वाला खेल है, लेकिन जब इसका रविवार को फिनाले हुआ तो ये भी समझ आया कि असली सोना असली होता है और मुलम्मा सिर्फ मुलम्मा। बनावटी स्टंट्स और जबर्दस्ती के ड्रामे वाले शो का अंजाम वैसा ही हुआ है जैसा सबको पता था। शो के आखिर में जब निया शर्मा को विजेता घोषित किया गया तो दर्शकों में किसी तरह का उत्साह इस पल के लिए नजर नहीं आया। सब कुछ पहले से तय लग रहा था और शो की स्क्रिप्टिंग बहुत ही खराब रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
khatron ke khiladi made in india winner nia sharma Khatron Ke Khiladi Made In India Nia Sharma win Rohit Shetty show
निया शर्मा - फोटो : instagram: niasharma90

पिछले हफ्ते शूट हो चुके इस फिनाले में निया शर्मा को मुंबई की बारिश से जूझते जरूर दिखाया गया लेकिन इसका हाई वोल्टेज फिल्मी अंदाज बैकफायर कर गया। करन वाही के स्टंट्स जैसे भी थे, निया से बेहतर ही रहे। जैस्मीन भसीन के चेहरे के भाव बताते रहे कि कैमरे पर जो कुछ दिख रहा है वह सब कैमरे के पीछे से संचालित है। निया शर्मा की अपनी फैन फालोइंग भी धीरे धीरे कम हो रही है और टेलीविजन पर उनका आकर्षण भी अब पहले जैसा नहीं रहा।

विज्ञापन
khatron ke khiladi made in india winner nia sharma Khatron Ke Khiladi Made In India Nia Sharma win Rohit Shetty show
निया शर्मा - फोटो : instagram: niasharma90

फिनाले जीतने के बाद निया शर्मा से जब इस पूरी यात्रा के बारे में सवाल किया गया, तो वह कहती हैं, “इस सीजन का ‘खतरों के खिलाड़ी – मेड इन इंडिया’ मस्ती भरे माहौल में शुरू हुआ था लेकिन जल्द ही मुझे लगने लगा कि इसे जीतना ही मेरा इस सीजन का सबसे अहम लक्ष्य हो सकता है। मैंने हर स्टंट पूरी लगन और हिम्मत से किया है। शो को जीतना ही मेरे लिए इस सीजन की खुशी और संतुष्टि है।” निया से भी कहती हैं कि उन्होंने अपनी इस जीत से उन लोगों को बोलती बंद कर दी है जो उन्हें सिर्फ मेकअप और स्टाइलिंग के लिए जानते रहे हैं।

'साहो' के एक साल पूरे होने पर प्रभास सहित इन सितारों ने जताई खुशी, इस तरह किया फैंस का धन्यवाद

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed