हाल के दिनों में साइबर बुलिंग या ट्रोलिंग करना एक ट्रेंड बनता जा रहा है। खासकर बॉलीवुड एक्टर, टीवी एक्टर, स्पोर्ट्स स्टार या कोई भी सेलिब्रिटी को बुली करना आसान हो गया है। ऐसे कई मामले आप रोजाना देखते होंगे जिनमें इंटरनेट पर खाली बैठे लोग किसी सेलिब्रिटी की पोस्ट पर उसे ट्रोल करने को ही अपना काम मानने लगते हैं।
बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट की पोस्ट पर ट्रोलर्स ने किया अभद्र शब्दों का इस्तेमाल, अभिनेत्री ने दिया जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रश्मि देसाई ने अपशब्द बोलने वाले लोगों के खिलाफ आवाज उठाई है और उन्हें मुंहतोड़ जवाब भी दिया है। उतरन सीरियल की स्टार रश्मि ने उन लोगों का मुंह बंद किया है, जो उसकी उम्र को लेकर भद्दे कमेंट कर रहे थे या उसे नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे थे।
इस पोस्ट पर रश्मि देसाई को कई सारे अपमानजनक संदेश और टिप्पणियों का सामना करना पड़ा लेकिन बिग बॉस की सबसे बोल्ड कंटेस्टेंट ने उन सभी ट्रोलर्स पर जमकर बरसीं, जो उनकी उम्र का मजाक बना रहे थे।
रश्मि की पोस्ट पर ट्रोलर्स ने उनकी उम्र का मजाक बनाया और पोस्ट के कमेंट्स बॉक्स में बूढ़ी औरत, आंटी और बेशरम आंटी जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया। लेकिन अपने दम पर इंडस्ट्री में धाक जमाने वालीं रश्मि ने भी ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया और उनकी टिप्पणियों का एक स्क्रीनशॉट लेकर उसे पोस्ट कर दिया।
यही नहीं रश्मि ने इस पोस्ट पर मुंबई पुलिस, साइबर क्राइम और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई लोगों और संस्थानों को टैग किया।
रश्मि देसाई ने ऑनलाइन ट्रोलर्स को उन्हीं के अंदाज में लेकिन कानूनी और सभ्य समाज की तरह जवाब दिया। दिल से दिल तक की हीरोइन रश्मि ने पोस्ट पर की गई सभी बेकार टिप्पणियों का स्क्रीनशॉट लिया और उसे सोशल मीडिया पर साझा किया। रश्मि ने पोस्ट पर लिखा कि क्या आप अपनी मां, बहन, गर्लफ्रेंड या किसी भी औरत के लिए ऐसी भाषा का इस्तेमाल करते हो।
रश्मि ने आगे लिखा कि क्या आपके माता-पिता आपको ये सिखाते हैं या ये आपका खुद का दिमाग है। रश्मि लिखती हैं कि ये जानकार बहुत दुख होता है कि लोगों को लिखना कैसे है, ये आता है लेकिन क्या लिखना है, ये नहीं जानते। ऐसा तब होता है जब शिक्षा से वंचित रहते हो।
बिग बॉस सीजन 13 की फाइनलिस्ट रश्मि देसाई यही नहीं रुकी, उन्होंने आगे लिखा कि आज के समय में नकारात्मकता और भड़काऊ भाषण देना आसान हो गया है लेकिन एक स्टार बनना आसान नहीं है, ये बहुत मुश्किल काम है। रश्मि लिखती हैं कि जब प्यार बांटने की बात आती है तो लोगों का यह काम मुश्किल लगता है।