बिग बॉस सीजन 15 इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। शो में कंटेस्टेंट्स के बीच खूब लड़ाई-झगड़ा हो रहा है और इसी वजह से सभी कंटेस्टेंट एक-एक करके सलमान खान के गुस्से का सामना कर रहे हैं। ये भी सच है कि सलमान खान जल्दी से किसी कंटेस्टेंट पर गुस्सा नहीं होते हैं। वह घर के हर सदस्य को एक या दो बार मौका जरूर देते हैं। इस ‘वीकेंड का वार’ के दौरान सलमान खान के गुस्से का शिकार अभिजीत बिचुकले हुए, जो घर में अपनी लड़ाई-झगड़ों की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। बीते दिनों अभिजीत और देवोलीना भट्टाचार्जी की जमकर लड़ाई हुई थी और इस दौरान अभिजीत ने काफी अपशब्दों का इस्तेमाल किया।
Bigg Boss: अभिजीत बिचुकले से पहले इन कंटेस्टेंट्स ने लिया सलमान खान से पंगा, एक ने कर दी थी अभिनेता की बोलती बंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रियंका जग्गा
प्रियंका जग्गा बिग बॉस की विवादित कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। वह सीजन 10 में नजर आई थीं और इस सीजन में प्रियंका पर सलमान खान का गुस्सा फूटा था क्योंकि उन्होंने वीकेंड का वार के दौरान सारी हदें पार कर दी थीं। वह सलमान खान पर चिल्लाने लगी थीं। इतना ही नहीं, प्रियंका ने शो में सभी कंटेस्टेंट्स के साथ गाली-गलौच भी की थी। इसी वजह से प्रियंका को कलर्स टीवी पर बैन भी कर दिया था।
जुबैर खान
जुबैर खान बिग बॉस 11 में नजर आए थे और उन्होंने भी घर में खूब हंगामा किया था। जुबैर ने शो में आई फीमेल कंटेस्टेंट के साथ बुरा बर्ताव किया था और इसी वजह से सलमान खान ने उन्हें खूब फटकार लगाई थी। इतना ही नहीं, जुबैर को शो से भी बाहर कर दिया गया था।
आकाशदीप सहगल
बिग बॉस 5 में नजर आए आकाशदीप सहगल घर में अपनी लड़ाई की वजह से चर्चा में रहते थे। उन्होंने शो में कंटेस्टेंट्स के अलावा सलमान खान से भी लड़ाई की थी, जिस वजह से सलमान खान ने आकाशदीप सहगल को खूब फटकार लगाई थी। इसके बाद आकाशदीप को इंडस्ट्री में काम मिलना भी बंद हो गया था।
इमाम सिद्दीकी
इमाम सिद्दीकी बिग बॉस के सीजन 6 में नजर आए थे। इस सीजन में उन्होंने सलमान खान से बहस की थी। इतना ही नहीं, उन्होंने तो सलमान खान को चुप करवाते हुए ‘टाइम आउट’ तक कह दिया था, जिस वजह से सलमान काफी ज्यादा भड़क गए थे।