मशहूर टीवी रियलिटी शो बिग बॉस का विवादों से गहरा नाता रहा है। शो के हर सीजन में दर्शकों को कोई ना कोई ऐसा विवाद देखने को मिलता है जो उस सीजन की याद हमेशा ताजा करता है। बिग बॉस का 15वां सीजन भी अपने ऐसे ही कई विवादों के लिए जाना जाएगा। हालांकि अब शो के विजेता के नाम का एलान करने में 1 दिन का समय बाकी है। रविवार को प्रसारित होने वाले शो के ग्रैंड फिनाले एपिसोड में इस सीजन के विजेता का नाम घोषित किया जाएगा। लेकिन शो खत्म होने से पहले शो में फिर तेजस्वी और शमिता का झगड़ा देखने को मिला। दरअसल, तेजस्वी प्रकाश द्वारा शमिता शेट्टी को आंटी कहने पर ना सिर्फ घर में जमकर बवाल हुआ बल्कि सोशल मीडिया पर भी तेजस्वी की जमकर क्लास लगी। शमिता के फैंस से लेकर कई कलाकारों तक ने तेजस्वी की इस टिप्पणी पर उन्हें फटकार लगाई।
Bigg Boss: शमिता से पहले ये कंटेस्टेंट बॉडी शेमिंग का हो चुके हैं शिकार, लिस्ट में सिद्धार्थ शुक्ला समेत इन कंटेस्टेंट्स का नाम शामिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sat, 29 Jan 2022 11:53 PM IST
सार
मशहूर टीवी रियलिटी शो बिग बॉस का विवादों से गहरा नाता रहा है। शो के हर सीजन में दर्शकों को कोई ना कोई ऐसा विवाद देखने को मिलता है जो उस सीजन की याद हमेशा ताजा करता है। बिग बॉस का 15वां सीजन भी अपने ऐसे ही कई विवादों के लिए जाना जाएगा।
विज्ञापन