फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss OTT 3: 'अगर पायल दूसरी शादी करें तो...? सना मकबूल के सवाल पर अरमान मलिक ने दिया चौंकाने वाला बयान

Fri, 28 Jun 2024 05:46 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 28 Jun 2024 05:46 PM IST
सार

'बिग बॉस ओटीटी 3' एक बार फिर सुर्खियों में है। प्रतियोगी सना मकबूल ने सह प्रतियोगी अरमान मलिक से उनकी निजी जिंदगी को लेकर एक ऐसा सवाल पूछ दिया जिस पर दिया गया यूट्यूबर का बयान दंग करने वाला है। 

विज्ञापन
Bigg Boss OTT 3 If Payal marries second time then Armaan Malik gave shocking statement on Sana Makbul question
सना मकबूल, पायल मलिक, अरमान मलिक - फोटो : इंस्टाग्राम

एक हफ्ते पहले शुरू हुआ रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' लगातार सुर्खियों में है। शो की मेजबानी इस बार अनिल कपूर ने संभाली है। घर में आए दिन नई बहस और हाई वोल्टेज ड्रामा दर्शकों का काफी मनोरंजन कर रहे हैं। वहीं, हालिया एपिसोड में प्रतियोगी सना मकबूल ने सह-प्रतियोगी अरमान मलिक से उनकी निजी जिंदगी को लेकर एक ऐसा सवाल पूछ दिया, जिसे सुनकर यूट्यूबर हैरान रह गए। साथ ही सवाल पर दिए गए अरमान के जवाब ने दर्शकों को भी दंग कर दिया है। 

Bigg Boss OTT 3 If Payal marries second time then Armaan Malik gave shocking statement on Sana Makbul question
अरमान मलिक, पायल मलिक, कृतिका मलिक - फोटो : सोशल मीडिया

जानकारी हो कि अरमान मलिक अपनी दोनों पत्नियों पायल और कृतिका के साथ 'बिग बॉस ओटीटी 3' का हिस्सा बने हैं। यूट्यूबर पहले दिन से ही अपनी दो शादी का बचाव करते नजर आए हैं। हालांकि, सना मकबूल ने अरमान से एक ऐसा सवाल पूछ दिया, जिसे लेकर यूट्यूबर सोच में पड़ गए और अपने बयान से सना समेत दर्शकों को भी सोच में डाल दिया। पेशे से अभिनेत्री सना मकबूल ने यूट्यूबर अरमान से पूछा कि क्या उन्हें कोई दिक्कत होगी अगर पायल (अरमान की पहली पत्नी) भी दोबारा शादी करने का फैसला करे। 

Bigg Boss OTT 3 If Payal marries second time then Armaan Malik gave shocking statement on Sana Makbul question
सना मकबूल खान - फोटो : इंस्टाग्राम

सना ने पूछा, 'रोल को उल्टा कर दें, पायल जी अगर किसी आदमी को लाती हैं, तो क्या आपको इससे कोई आपत्ति नहीं होगी। सना के सवाल से अरमान भड़क गए। हालांकि, उन्होंने जवाब दिया, 'वो लाके क्या घर में रखेगी? वो बाद की बात है, इसका कोई जवाब थोड़ी है।' जब सना ने उनसे फिर भी जवाब देने के लिए कहा, तो उन्होंने स्वीकार किया कि भले ही पायल ने कृतिका के साथ उनकी शादी को स्वीकार कर लिया हो, लेकिन वह पायल की दूसरी शादी को बिल्कुल स्वीकार नहीं करेंगे। 

Sushmita Sen New DOB: क्या इस वजह से बदल दी सुष्मिता सेन ने अपनी जन्मतिथि? सामने आई बड़ी वजह

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss OTT 3 If Payal marries second time then Armaan Malik gave shocking statement on Sana Makbul question
कृतिका मलिक, अरमान मलिक, पायल मलिक - फोटो : इंस्टाग्राम

अरमान ने कहा, 'पायल ने स्वीकार कर लिया, मैं नहीं करता।' और आगे कहा, 'अगर पायल किसी को शादी करके लाती है तो भैया तू अपने घर खुश, मैं अपने घर खुश।' 'बिग बॉस ओटीटी 3' हाउस में यह घटना उस समय हुई जब पायल उस समय को याद करके रोने लगीं जब अरमान ने उनकी सबसे अच्छी दोस्त कृतिका के साथ शादी कर ली। 

Sonakshi Sinha Wedding: करण ने सोनाक्षी को दिया 'कूल दुल्हन' का टैग, कहा-शादी में कोई तामझाम या दिखावा नहीं था

विज्ञापन
Bigg Boss OTT 3 If Payal marries second time then Armaan Malik gave shocking statement on Sana Makbul question
कृतिका मलिक, अरमान मलिक, पायल मलिक - फोटो : इंस्टाग्राम

अरमान मलिक ने अपनी पहली पत्नी पायल से साल 2011 में शादी की और उनका एक बेटा हुआ जिसका नाम चिरायु मलिक है। छह साल बाद, 2018 में, अरमान ने अपनी पहली शादी को कानूनी तौर पर खत्म किए बिना पायल की सबसे अच्छी दोस्त कृतिका से शादी कर ली। 4 दिसंबर, 2022 को अरमान ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपनी दोनों पत्नियों कृतिका और पायल की प्रेग्नेंसी की घोषणा की। अरमान अब चार बच्चों के पिता हैं। 

Kalki 2898 AD Mrunal Thakur: 'कल्कि 2898 एडी' में कैमियो को लेकर मृणाल ने किया खुलासा, बोलीं- पल भर में ही..

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed