{"_id":"6681500d1bd7cf71fe093518","slug":"bigg-boss-ott-3-neeraj-goyat-said-his-eviction-was-planned-comment-on-armaan-malik-ranvir-shorey-shivani-2024-06-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss OTT 3: घर से बेघर होते ही नीरज गोयत ने खोली बिग बॉस की पोल पट्टी, इन प्रतियोगियों पर भी साधा निशाना","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss OTT 3: घर से बेघर होते ही नीरज गोयत ने खोली बिग बॉस की पोल पट्टी, इन प्रतियोगियों पर भी साधा निशाना
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Sun, 30 Jun 2024 06:01 PM IST
सार
'बिग बॉस ओटीटी 3' के पहले हफ्ते में ही बॉक्सर नीरज गोयत घर से बेघर हो गए। हालांकि, अब उन्होंने अपने एविक्शन को लेकर बिग बॉस पर निशाना साधा है। साथ ही कुछ प्रतियोगियों की भी पोल पट्टी खोलते नजर आए हैं।
विज्ञापन
1 of 5
नीरज गोयत
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
'बिग बॉस ओटीटी 3' की शुरुआत से ही हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है, जिससे दर्शकों का काफी मनोरंजन हो रहा है। शो के पहले हफ्ते में ही मिड वीक एविक्शन हुआ, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। जनता के कम वोटों के कारण बॉक्सर नीरज गोयत घर से बेघर हो गए। वहीं, अब नीरज ने बाहर आते ही सभी प्रतियोगियों की पोल-पट्टी खोल दी है। बॉक्सर ने हर किसी की गेम का खुलासा कर प्रशंसकों का खासा ध्यान आकर्षित किया है।
2 of 5
बॉक्सर नीरज गोयत
- फोटो : संवाद
नीरज ने मिड वीक में ही अपने एविक्शन पर बात करते हुए कहा, 'मुझे लगता है कि मुझे अच्छा खेलने का मौका नहीं दिया गया। मेरा एविक्शन कोई पचा नहीं सकता। बाहर आकर मैंने लोगों की प्रतिक्रियाएं देखीं। वे मुझे उस घर में और देखना चाहते थे। मुझे नहीं लगता कि मेरे वोट कम थे।' नीरज ने साझा किया कि उन्होंने उस घर में केवल 30 से 35 घंटे बिताए और इस दौरान उन्होंने लगभग सभी प्रतियोगियों से दोस्ती कर ली।
3 of 5
नीरज गोयत
- फोटो : इंस्टाग्राम
नीरज का मानना है कि उनका एविक्शन पहले से निर्धारित था। उन्होंने कहा, 'निर्माताओं ने पहले ही मेरे निष्कासन की योजना बना ली थी। मुझे रविवार को ही नामांकित किया गया था। यह पूर्व नियोजित था कि मुझे हटा दिया जाना है।' प्रतियोगियों पर अपनी राय साझा करते हुए बॉक्सर ने कहा कि रणवीर शौरी परिस्थितियों में हद से आगे बढ़ जाते हैं। उन्होंने जोड़ा, 'रणवीर शौरी के साथ बात यह है कि वह चीजों को बहुत ज्यादा इंगित करते रहते हैं। वह उस उम्र में है जहां वह चिड़चिड़े स्वभाव के हो गए हैं। वह किसी भी स्थिति में अति कर देते हैं।'
रणवीर के साथ अपना अनुभव साझा करते हुए नीरज गोयत ने कहा, 'उन्होंने एक बार मुझ पर भी टिप्पणी की थी लेकिन मेरी उनसे बहस नहीं हुई। नीरज ने अरमान मलिक की दो शादियों पर भी टिप्पणी की और कहा कि यूट्यूबर दो वोट लेकर घर के अंदर आए हैं। उन्होंने कहा, 'घर में अरमान मलिक दो वोट पायल और कृतिका को लेकर आए हैं। वे अच्छा खेल खेल रहे हैं। अगर दो शादियां करना उन्हें शोभा देता है तो मेरे इस पर टिप्पणी करने का कोई मतलब नहीं है।
नीरज ने शिवानी कुमारी का बचाव करते हुए कहा, 'शिवानी उस जगह से आती हैं जहां लोग इस तरह की बातें करते हैं। यह उनका मुंबई में पहला मौका है। वह बहुत कच्ची हैं, इसलिए लोगों को यह समझने की जरूरत है कि वह अपनी विचित्रताओं के कारण यहां है। इसलिए उसे असभ्य कहना उचित नहीं है।' नीरज ने सना सुल्तान को फेक बताया साथ ही दीपक चौरसिया को सच्चा व्यक्ति कहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।