फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Devoleena Bhattacharjee: प्रेग्नेंट हैं देवोलीना? अभिनेत्री ने इन अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, कहा-आप क्या करेंगे?

Sat, 29 Jun 2024 04:42 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 29 Jun 2024 04:42 PM IST
विज्ञापन
Devoleena Bhattacharjee has broken silence on her pregnancy rumours issued a statement on social media
देवोलीना भट्टाचार्जी - फोटो : इंस्टाग्राम devoleena

टीवी का गोपी बहू देवोलीना भट्टाचार्जी अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। अभिनेत्री अक्सर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के साथ अपनी निजी जिंदगी के अपडेट साझा करती रहती हैं। अब हाल ही में, सोशल मीडिया पर अभिनेत्री की प्रेग्नेंसी को लेकर कयासों का बाजार गर्म था और लोगों का मानना था कि देवोलीना प्रेग्नेंट हैं। हालांकि, अब अभिनेत्री ने इस पर चुप्पी तोड़ी है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है।

Devoleena Bhattacharjee has broken silence on her pregnancy rumours issued a statement on social media
देवोलीना भट्टाचार्जी - फोटो : इंस्टाग्राम devoleena

देवोलीना भट्टाचार्जी ने आखिरकार अपनी प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ दी है। अभिनेत्री ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक बयान जारी किया। उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की पुष्टि या खंडन नहीं किया, लेकिन एक कड़ा नोट लिखकर सभी से उनकी निजता में दखल न देने का आग्रह किया। देवोलीना ने इस पोस्ट के माध्यम से बताया है कि वह जब भी चाहें अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा करेंगी और सभी से उन्हें परेशान न करने के लिए कहा।

Devoleena Bhattacharjee has broken silence on her pregnancy rumours issued a statement on social media
देवोलीना भट्टाचार्जी - फोटो : इंस्टाग्राम devoleena

देवोलीना ने लिखा, "बहुत से लोग मुझे मेरी प्रेग्नेंसी के बारे में लंबे समय से मैसेज कर रहे हैं, इस बारे में खबरें बना रहे हैं। मुझे यकीन है कि जब भी मुझे ऐसी खबरें आप सभी के साथ साझा करने का मन करेगा, मैं खुद ऐसा करूंगी। अभी के लिए, कृपया मुझे परेशान न करें।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Devoleena Bhattacharjee has broken silence on her pregnancy rumours issued a statement on social media
देवोलीना भट्टाचार्जी - फोटो : इंस्टाग्राम devoleena

अभिनेत्री ने आगे लिखा, "जब आपको पता चलेगा कि मैं प्रेग्नेंट हूं या नहीं, तो आप क्या करेंगे? क्या आप हेडलाइंस बनाएंगे, अपना कंटेंट बनाएंगे, ट्रोल करेंगे या 2-3 अच्छी बातें लिखेंगे? लेकिन मेरा विश्वास करें, मुझे इनमें से किसी में भी दिलचस्पी नहीं है। यह मेरी प्राइवेसी है और आपको मुझे परेशान करने के लिए इनवाइट नहीं किया जाता है।"

विज्ञापन
Devoleena Bhattacharjee has broken silence on her pregnancy rumours issued a statement on social media
देवोलीना भट्टाचार्जी - फोटो : इंस्टाग्राम devoleena

यही नहीं, अभिनेत्री ने आगे लिखा "मुझे यकीन है कि अगर कोई आपकी निजी जिंदगी में दखलअंदाजी करता है या कोई कंटेंट बनाता है, तो आपको भी यह पसंद नहीं आएगा। सोशल मीडिया पर खुद को बिजी रखने के लिए और भी कंटेंट मौजूद है। मुझे यकीन है कि अब तक आप सभी समझ गए होंगे कि मुझे अपनी निजी जिंदगी में दखलअंदाजी पसंद नहीं है। शुक्रिया"।

M M Kreem Exclusive: अभिनेता प्रभास के पिता ने दिया मुझे पहली फिल्म में मौका, और नाम था उस फिल्म का ‘कल्कि’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed