फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BB OTT 3: लवकेश के भड़काने पर अरमान ने जड़ा विशाल को थप्पड़? घर से बेघर होते ही मुनीशा खटवानी ने खोले कई राज

Wed, 10 Jul 2024 08:33 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Wed, 10 Jul 2024 08:33 PM IST
विज्ञापन
BIGG BOSS OTT 3 RECENTLY EVICTED CONTESTANT MUNISHA KHATWANI INTERACTION WITH MEDIA
बिग बॉस ओटीटी 3-मुनीशा खटवानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' धमाकेदार तरीके से आगे बढ़ रहा है। अनिल कपूर के जरिए होस्ट किए जाने वाले इस शो में आए दिन किसी न किसी प्रतियोगी के बीच जुबानी जंग देखने को मिल रही है। साथ ही महज दो सप्ताह के भीतर ही इसमें हिंसा की वारदात भी देखी जा चुकी है। एक के बाद एक प्रतियोगी शो से बाहर हो रहे हैं। इसमें ताजा नाम टैरो कार्ड रिडर और अभिनेत्री मुनीशा खटवानी का है। घरवालों ने सना सुल्तान और मुनीषा में से सना को सुरक्षित किया, जिसकी वजह से मुनीशा घर से बेघर हो गईं। वहीं, बाहर आते ही मुनीशा ने कई दिलचस्प खुलासे किए हैं। साथ ही कुछ प्रतियोगियों को बेनकाब करती भी नजर आई हैं। 

BIGG BOSS OTT 3 RECENTLY EVICTED CONTESTANT MUNISHA KHATWANI INTERACTION WITH MEDIA
बिग बॉस ओटीटी 3-मुनीशा खटवानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मुनीशा खटवानी से सवाल पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि वह बाहरवाले की वजह से एविक्ट हुई हैं? तो इस पर टैरो कार्ड रीडर ने कहा कि नहीं मैं घरवालों के वोटों की कमी के कारण बेघर हुई हूं। मुझे बाहर आते ही इस बात का पता चल गया कि बाहरवाला मेरा भाई लवकेश है और अगर उसके हाथ में होता तो वह मुझे जरूर बचाता। साथ ही मुनीशा ने यह भी कहा कि मुझे पहले से पता था कि मैं इस शो में ज्यादा नहीं टिक पाऊंगी, क्योंकि मैं बाकियों की जितनी शातिर नहीं हूं। हालांकि, मुझे गर्व है कि मैंने पूरी ईमानदारी के साथ इस खेल को खेला और खुद को बिल्कुल नहीं बदला। 

BIGG BOSS OTT 3 RECENTLY EVICTED CONTESTANT MUNISHA KHATWANI INTERACTION WITH MEDIA
बिग बॉस ओटीटी 3-मुनीशा खटवानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मुनीशा खटवानी ने घर में हुए चर्चित थप्पड़कांड पर भी चर्चा की। मुनीषा से सवाल पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि लवकेश ने बुरे वक्त पर अपने दोस्त विशाल का साथ नहीं दिया? इस पर मुनीशा ने कहा, 'मेरा बॉन्ड लवकेश और विशाल दोनों के साथ काफी अच्छा है। हालांकि, उन दोनों के बीच जो बात हुई वो वही दोनों जानते हैं, लेकिन मैं ये कह सकती हूं कि लवकेश ने दोस्ती का फर्ज निभाया। वह जितना कर सकता था उसने किया।' मुनीशा से यह भी सवाल पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि अरमान ने विशाल को थप्पड़ जनता की सहानुभूति हासिल करने के लिए मारा? इस पर मुनीशा ने साफ किया कि ऐसा हो भी सकता है क्योंकि अरमान के दिमाग में जो है और मुंह पर जो है उसमें जमीन-आसमान का अंतर है। 

Thangalaan Trailer: विक्रम की 'थंगालान' का ट्रेलर रिलीज, परदे पर फिर दिखेगी कोलार गोल्ड फील्ड की कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन
BIGG BOSS OTT 3 RECENTLY EVICTED CONTESTANT MUNISHA KHATWANI INTERACTION WITH MEDIA
बिग बॉस ओटीटी 3: मुनीशा खटवानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मुनीशा खटवानी ने यह भी साफ किया कि जो लोग विशाल के किरदार पर सवाल खड़ा कर रहे हैं, उन्हें मैं साफ कर दूं कि मैं इतने दिन उनके साथ रही हूं और वह एक बेहद अच्छे इंसान हैं। विनर को लेकर मुनीशा ने कहा कि ट्रॉफी अगर लवकेश कटारिया या विशाल पांडे में से कोई जीतता है तो मुझे लगेगा कि ट्रॉफी मेरे घर आई है। वहीं, मुनीशा से यह भी पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि थप्पड़कांड में लवकेश ने अरमान को भड़काया था। इस पर मुनीशा ने कहा कि नहीं ऐसा बिल्कुल नहीं है। किसी को नहीं पता था कि अरमान जी विशाल को थप्पड़ जड़ देंगे। हालांकि, वह कृतिका के पति हैं तो उनका गुस्सा होना कहीं न कहीं लाजमी है। 

Thangalaan Trailer: विक्रम की 'थंगालान' का ट्रेलर रिलीज, परदे पर फिर दिखेगी कोलार गोल्ड फील्ड की कहानी

विज्ञापन
BIGG BOSS OTT 3 RECENTLY EVICTED CONTESTANT MUNISHA KHATWANI INTERACTION WITH MEDIA
बिग बॉस ओटीटी 3-मुनीशा खटवानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मुनीशा खटवानी ने कृतिका मलिक और चंद्रिका दीक्षित गेरा उर्फ वड़ा पाव गर्ल के गेम प्लान की आलोचना की। उन्होंने कहा कि दोनों जिस हिसाब से गेम खेल रही हैं वह कुछ ज्यादा अच्छा नहीं है। मुनीशा ने साफ किया कि उनकी कृतिका से कोई दुश्मनी नहीं थी। हालांकि, उनके अरमान के खिलाफ हो जाने के बाद कृतिका ने उन्हें नापसंद करना शुरू कर दिया था। इसके साथ ही मुनीशा को सना मकबूल की तारीफ करते देखा गया।

Anant-Radhika Plans: शादी के बाद इस सेवाकार्य में अनंत की मदद करेंगी जीवनसंगिनी राधिका, ये है पूरी प्लानिंग

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed