रिद्धिमा पंडित टेलिविजन की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। उन्होने टेलीविजन शो बहू हमारी रजनीकांत में रोबोर्ट बनकर लोगों का दिल खूब जीता। इस शो के अलावा रिद्धिमा पंडित खतरों के खिलाड़ी और खतरा-खतरा शो में भी नजर आ चुकी हैं। इन सबके बाद अब रिद्धिमा पंडित जल्द ही बिग बॉस के घर में धमाल मचाने की तैयारी कर रही हैं। रिद्धिमा पंडित वो चौथी कंटेस्टेंट हैं जिनका नाम बिग बॉस ओटीटी के लिए फाइनल हुआ है। इससे पहले नेहा भसीन, अक्षरा सिंह का नाम सामने आ चुका है।
बिग बॉस ओटीटी: रिद्धिमा पंडित मचाएंगी घर में धमाल, ऋतिक रोशन के भाई संग था 10 साल का रिश्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रजनीकांत ने किया घर-घर में मशहूर
सीरियल बहू हमारी रजनीकांत में काम करके घर-घर में लोकप्रिय हुईं रिद्धिमा पंडित ने टेलीविजन पर कई शो किए। इस शो से कम समय में ही उन्होने खूब लोकप्रियता हासिल की। इसके अलावा वो एकता कपूर के शो हैवान में भी नजर आ चुकी हैं। रिद्धिमा पंडित ने बतौर मॉडल अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा वो द ड्रामा कंपनी शो में भी नजर आई थीं।
ऋतिक रोशन के भाई को किया डेट
रिपोर्ट्स के मुताबिक रिद्धिमा पंडित ने ऋतिक रोशन के चचेरे भाई एहसान रोशन को डेट किया है। वो उनके साथ 10 साल तक रिश्ते में थीं। हालांकि रिद्धिमा ने खुद कभी इस बात पर मुहर नहीं लगाई। लेकिन टेलीविजन के गलियारों से इनके रिश्ते की खबर आती रही। बता दें कि एहसान रोशन राजेश रोशन के बेटे हैं। 10 साल के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था ऐसा कहा जाता है कि जब ये दोनों सिर्फ 14 साल के थे तब इनका रिश्ता शुरू हुआ था। ब्रेकअप के बाद उन्होने एहसान को अपना दोस्त बताया।
कुशाल टंडन से भी जुड़ा नाम
रिद्धिमा पंडित का नाम टेलीविजन के मशहूर अभिनेता कुशाल टंडन से भी जुड़ चुका है। हालांकि इन दोनों ने ही रिश्ते में बंधे होने की खबर को सिरे से नकार दिया। रिद्धिमा ने कुशाल को अपना बहुत अच्छा दोस्त बताया। वहीं कुशाल ने भी ये दावा किया कि रिद्धिमा पंडित सर्फ उनकी दोस्त हैं।
शमिता शेट्टी संग झगड़े को लेकर भी हुई चर्चा
खतरों के खिलाड़ी 9 के दौरान रिद्धिमा पंडित और शमिता शेट्टी के झगड़े पर काफी खबरें आ रही थीं। हालांकि बाद में रिद्धिमा पंडित ने उनके और शमिता शेट्टी के झगड़े पर इंकार किया। रिद्धिमा ने कहा कि वो शमिता के साथ एक अच्छा रिश्ता साझा करती है। बिग बॉस में रिद्धिमा स्वीट बनकर रहती हैं या झगड़ा करती हैं इसका इंतजार तो हर किसी को है।