फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss Ott: मिलिंद गाबा ने शो के फॉर्मेट पर उठाए सवाल, नेहा भसीन को बताया शैतान

Thu, 09 Sep 2021 12:39 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Thu, 09 Sep 2021 12:39 PM IST
विज्ञापन
bigg boss ott millind gaba raises question on reality show format called neha bhasin wicked
मिलिंद गाबा, नेहा भसीन - फोटो : Instagram

बिग बॉस के घर में इस वक्त कई नए रिश्ते बनते तो कई पुराने रिश्ते बिगड़ते हुए नजर आ रहे हैं। हाल ही में बिग बॉस ने घर के सदस्यों को कनेक्शन से बिलकुल आजाद कर दिया है ऐसे में दर्शकों को यही उम्मीद है कि बिग बॉस ओटीटी में अब सबका गेम खुलकर सामने आएगा। बीते रविवार को भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह और सिंगर मिलिंद गाबा शो से बाहर हो गए। करण के फैसला सुनाने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए इस एलिमिनेशन को गलत बताया। शो से बाहर आने के बाद अक्षरा ने शो के मेकर्स और करण जौहर पर कई आरोप लगाए।



मिलिंद ने करण के फैसले को बताया गलत

अक्षरा के बाद अब शो में उनके कनेक्शन मिलिंद गाबा ने भी करण जौहर एलिमिनेशन के फैसले को भी गलत बताया। दरअसल एक मीडिया चैनल से बातचीत के दौरान जब उनसे ये पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है उनका एलिमिनेट होना गलत था। तो इसका जवाब देते हुए मिलिंद ने कहा, ‘मुझे भी लगा ये थोड़ा गलत था और हम वहां पर रहना डिजर्व करते थे। घर में बहुत ज्यादा नकारतमकता है और मैं अकेला ऐसा इंसान हूं जो वहां थोड़ी मस्ती करके माहौल अच्छा रखता था। मुझे गेम भी पसंद आ रहा था, लेकिन सब हमारे हाथ में नहीं है’।

bigg boss ott millind gaba raises question on reality show format called neha bhasin wicked
मिलिंद गाबा - फोटो : Instagram

लोगों का किया शुक्रियाअदा

मिलिंद गाबा ने उनका समर्थन करने वाले दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त किया और साथ ही कहा कि यह एलिमिनेशन उचित नहीं था। उन्होंने मीडिया चैनल से खास बातचीत में कहा, ‘मुझे लगता है मुझे और रहना चाहिए था, हालांकि मैं घर आकर खुश हूं। मैं शो में लोगों का दिल जीतने के इरादे से गया था और मैं वो जीतने में सफल रहा। मैं बहुत आभारी हूं कि मुझे लोगों का इतना प्यार मिला है। उन्होंने मेरे एविक्शन को सही न बताते हुए अनुचित बताया’।

bigg boss ott millind gaba raises question on reality show format called neha bhasin wicked
मिलिंद गाबा - फोटो : Instagram

किसी एक के हाथ में पावर देना गलत

मिलिंद गाबा ने शो के फॉर्मेट पर सवाल उठाते हुए कहा, ‘जब प्रीमियर नाइट हुई थी तो कनेक्शन चुनने की सारी पावर लड़कियों को दे दी गई थी, जोकि गलत है। मैं अक्षरा और दिव्या को जानता था और उनके साथ कनेक्शन बनाना चाहता था। नेहा को मैं एक म्यूजिशियन के रूप में जानता हूं, लेकिन कभी भी उससे बातचीत करने का मौका नहीं मिला। हालांकि उसने मुझे चुना और मैंने ये सोचकर उसके साथ जाने का निर्णय लिया कि मुझे लगा हमारा बॉन्ड बन सकता है।  लेकिन मैं साफ तौर पर गलत था।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss ott millind gaba raises question on reality show format called neha bhasin wicked
मिलिंद गाबा - फोटो : Instagram

नेहा को बताया शैतान

मिलिंद गाबा से अपना कनेक्शन तोड़कर प्रतीक से अपना नया कनेक्शन बनाने वाली नेहा भसीन को मिलिंद गाबा ने शैतान बताया। एक मीडिया से खास बातचीत में उन्होंने कहा, ‘मुझे धोखा दिया गया। अदला-बदली से ठीक 10 मिनट पहले नेहा मुझसे कह रही थी हम गेम साथ में खेलेंगे और एक-दूसरे का समर्थन करेंगे। मुझे हमेशा यही लगता था कि एक म्यूजिशियन का दिल साफ होता है, लेकिन वो शैतान है और बहुत प्लान करती हैं। ये चीजे सिर्फ ये बताती हैं कि वो कैसी इंसान हैं।  

 

विज्ञापन
bigg boss ott millind gaba raises question on reality show format called neha bhasin wicked
मिलिंद गाबा - फोटो : Instagram

मिलिंद से पहले अक्षरा ने उठाए थे सवाल

मिलिंद से पहले उनकी पार्टनर अक्षरा सिंह ने भी शो पर सवाल उठाए। एक वायरल वीडियो में अक्षरा ये कहती हुईं नजर आ रही हैं कि जिन लोगों से सवाल करवाए गए वो टीम के ही लोग हैं कोई आडियन्स नहीं है। उन्होंने कहा कि उन लोगों के चेहरे मेरे जाने पहचाने तथे। अक्षरा ने बताया कि जब अचानक से लोगों ने उन पर सवालों की बौंछार की तो वो एकदम स्तब्ध रह गईं और ये सोचने लगी कि ये सब क्या हो रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed