{"_id":"6139af7b86acfb4e8755a6dc","slug":"tarak-mehta-show-rita-reporter-priya-ahuja-returns-to-the-show-see-her-gorgeous-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तारक मेहता का उल्टा चश्मा: शो में हुई रीटा रिपोर्टर यानि प्रिया आहूजा की वापसी, बोल्ड तस्वीरों से मचाती हैं तहलका","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
तारक मेहता का उल्टा चश्मा: शो में हुई रीटा रिपोर्टर यानि प्रिया आहूजा की वापसी, बोल्ड तस्वीरों से मचाती हैं तहलका
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Thu, 09 Sep 2021 12:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रिया आहूजा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी जगत में बहुत से ऐसे सीरियल बने हैं जो दर्शकों के दिलों के बेहद करीब हैं। इसमें से एक शो है 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' जो सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस शो के हर एक किरदार ने लोगों का दिल जीता है। यही वजह है कि ये शो हर वक्त चर्चा में बना रहता है और दर्शक इसके बारे में हर छोटी से बड़ी बात जानने के लिए बेताब रहते हैं। तारक मेहता में अब बहुत जल्द एक अहम किरदार की वापसी होने जा रही हैं।
शो में वापस आईं रीटा रिपोर्टर
बता दें कि रीटा रिपोर्टर का पसंदीदा किरदार निभाने वाली प्रिया आहूजा तारक मेहता में लौट चुकी हैं। बता दें कि शो में प्रिया आहूजा काफी समय से नजर नहीं आ रही थीं। ऐसे में लोगों को लगा कि शायद प्रिया ने भी शो छोड़ दिया है। हालांकि प्रिया ने शो छोड़ा नहीं था बल्कि उनके शो में नजर ना आने की वजह कुछ और है।
2 of 5
प्रिया आहूजा
- फोटो : instagram/priyaahujarajda
दरअसल प्रिया आहूजा ने शो के निर्देशक मालव राजदा से शादी की है इसलिए वो शो का हमेशा से हिस्सा रही हैं। प्रिया सीरियल में भले ही कम नजर आ रही हों लेकिन सोशल मीडिया पर खूब सक्रिय रहती हैं। उनकी फैन फालोइंग भी काफी ज्यादा है। वो अक्सर अपनी शानदार तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती हैं जो फैंस को काफी पसंद आती हैं।
3 of 5
प्रिया आहूजा
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रिया अक्सर अपनी काफी बोल्ड तस्वीरें भी साझा करती हैं जिसे देखकर फैंस की सांसे थम जाती हैं। वो बिकिनी में भी तस्वीरें साझा कर चुकी हैं जिसे काफी पसंद किया गया था। कई बार अपनी तस्वीरों के चलते प्रिया ट्रोलिंग का शिकार भी हो जाती हैं लेकिन इन सबकी परवाह किए बिना ही वो अपनी शानदार तस्वीरें साझा करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रिया आहूजा
- फोटो : instagram/priyaahujarajda
कुछ दिनों पहले प्रिया ने सोशल मीडिया पर अपने पति के साथ एक रोमांटिक वीडियो भी साझा किया था जिस पर फैंस ने खूब प्यार लुटाया था। प्रिया मां भी बन चुकी हैं ऐसे में वो सोशल मीडिया पर नई माएं अपने बच्चे को कैसे संभालें इसके टिप्स भी साझा करती रहती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
परिवार के साथ प्रिया आहूजा
- फोटो : सोशल मीडिया
अब रीटा रिपोर्टर के शो में लौटने के बाद से फैंस दया भाभी यानि दिशा वकानी के लौटने का भी इंतजार कर रहे हैं। दिशा तो फिलहाल शो में कब लौटेंगी पता नहीं लेकिन फैंस को शो से जुड़ी ऐसी खबरें काफी मजेदार लग रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।