फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KBC: 25 लाख के इस सवाल का जवाब नहीं दे पाए आशुतोष, तीन लाख 20 हजार पर करना पड़ा संतोष

Wed, 08 Sep 2021 11:52 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Wed, 08 Sep 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
KBC 13 contestant Ashutosh Shukla lost Rs 9.3 lakh for this question
केबीसी सीजन 13 - फोटो : सोशल मीडिया

सोनी टीवी के मशहूर रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' दर्शकों के सबसे पसंदीदा शो में से एक है। वहीं केबीसी सीजन 13 में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट लाखों-करोड़ों रुपए जीतकर अपने साथ घर लेकर जा रहे हैं। ये शो सिर्फ कंटेस्टेंट्स की किस्मत बदलने वाला नहीं है बल्कि टीवी पर हर दर्शक वर्ग में इसको लेकर जबरदस्त उत्सुकता बनी रहती है। मशहूर टेलीविजन क्विज रिएलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति का 13वां सीजन शुरू होने के साथ ही दर्शकों की पहली पसंद बन चुका है। शो में रोजाना कई कंटेस्टेंट्स अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को प्रसारित हुए एपिसोड में छत्तीसगढ़ की कल्पना सिंह शामिल हुईं।



पेशे से प्रिंसिपल कल्पना का स्कूल लॉकडाउन के दौरान राज्य में ऑनलाइन शिक्षा मुहैया कराने वाला पहला स्कूल बना था। शो में अपने शानदार खेल के बदौलत उन्होंने 3 लाख 20 हजार रुपये भी जीते। इसके बाद हॉटसीट पर जगह बनाई मुंबई में रहने वाले बैंकर आशुतोष शुक्ला ने आशुतोष इस खेल को खलने के लिए अपनी पत्नी के साथ पहुंचे थे। जहां अमिताभ बच्चन ने इस जोड़ी से खूब बात चीत भी की।

KBC 13 contestant Ashutosh Shukla lost Rs 9.3 lakh for this question
केबीसी 13 - फोटो : सोनी

शुरुआत आशुतोष देखकर ऐसा लगा की आज वो यहां से बड़ी राशी जीतकर जाएंगे, लेकिन 25 लाख के सवाल पर उन्होंने एक गलत जवाब दिया और वो तीन लाख 20 हजार रुपए जीतकर अपने घर लौट गए।  

KBC 13 contestant Ashutosh Shukla lost Rs 9.3 lakh for this question
केबीसी 13: अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अमिताभ बच्चन ने आशुतोष से पूछा कि गाइसाल ट्रेन दुर्घटना के बाद नैतिक आधार पर किस रेल मंत्री ने अपना इस्तीफा दे दिया था?
1.लाल बहादुर शास्त्री
2.सी के जाफर शरीफ
3.नितेश कुमार
4.ललित नारायण मिश्र
विज्ञापन
विज्ञापन
KBC 13 contestant Ashutosh Shukla lost Rs 9.3 lakh for this question
केबीसी 13: अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आशुतोष को लग रहा था कि इस प्रश्न का सही जवाब लाल बहादुर शास्त्री है, लेकिन ऐसा नही था, अमिताभ बच्चन ने बताया कि इसका सही जवाब नितेश कुमार है, जहां इस हादसे में 280 लोगों की जान चली गई थी।  

विज्ञापन
KBC 13 contestant Ashutosh Shukla lost Rs 9.3 lakh for this question
केबीसी के सेट पर दीपिका पादुकोण और फराह खान - फोटो : अमर उजाला

वहीं, शो के अगले शानदार शुक्रवार एपिसोड में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और फराह खान शामिल होंगी। इस एपिसोड के लिए शो का एक प्रोमो भी हाल ही में जारी किया गया है। इसमें दीपिका पादुकोण महानायक अमिताभ बच्चन से अपने पति रणवीर सिंह की शिकायत से करती नजर आ रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed