मशहूर टेलीविजन क्विज रिएलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति का 13वां सीजन शुरू होने के साथ ही दर्शकों की पहली पसंद बन चुका है। शो में रोजाना कई कंटेस्टेंट्स अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को प्रसारित हुए एपिसोड में छत्तीसगढ़ की कल्पना सिंह शामिल हुईं। पेशे से प्रिंसिपल कल्पना का स्कूल लॉकडाउन के दौरान राज्य में ऑनलाइन शिक्षा मुहैया कराने वाला पहला स्कूल बना था। शो में अपने शानदार खेल के बदौलत उन्होंने 3 लाख 20 हजार रुपये भी जीते।
KBC: छह लाख 40 हजार के इस सवाल का जवाब नहीं दे पाईं किन्नरी जोशी, जीती इतनी रकम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिताभ बच्चन ने आज के एपिसोड में किन्नरी ने बताया कि वो बंगाल ही क्या देशभर के कई जगहों के खाने को बना लेती हैं और अपने परिवार को भी खिलाती हैं। किन्नरी ने अमिताभ बच्चन के साथ इस खेल को बड़े ही दमदार अंदाज में खेला। अमिताभ बच्चन के साथ किन्नरी जोशी का ये खेल एक छह लाख 40 हजार के प्रशन पर गलत जवाब देने के बाद खत्म हो गया।
अमिताभ बच्चन ने किन्नरी जोशी से पूछा कि यरवदा और बागेश्वरी इसमें से किसे दो प्रकार हैं ?
1.चरखा
2.ऊन
3.ब्लॉक प्रिंट
4.कढ़ाई
किन्नरी जोशी ने इस सवाल का जवाब देते हुए बताया 'ऊन', लेकिन इस सही जवाब ‘चरखा’ होगा।
इस सवाल का गलत जवाब देकर किन्नरी जोशी तीन लाख 40 हजार रुपए जीतकर अपने घर वापस लौट गई हैं, वहीं अब फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट का खेल जीतकर बैंकर आशुतोष शुक्ला अब अमिताभ बच्चन के साथ कौन बनेगा करोड़पति 13 खेलने के लिए हॉटसीट पर बैठ चुके हैं।