फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss Ott: घर की हसीनाओं को पछाड़ आगे निकले मिलिंद गाबा, जानिए कितने हैं बाकी कंटेस्टेंट के फॉलोवर्स

Thu, 12 Aug 2021 12:37 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Thu, 12 Aug 2021 12:37 PM IST
विज्ञापन
Bigg boss ott not shamita shetty or divya agarwal but Millind Gaba is the highest social media followers see list
शमिता शेट्टी, मिलिंद गाबा, अक्षरा सिंह - फोटो : Instagram

रविवार को बिग बॉस के 15वें सीजन का आगाज हुआ। इस शो को करण जौहर होस्ट कर रहे हैं तो वही इस बार बिग बॉस का आनंद लोग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उठा रहे हैं। शो में टोटल 13 प्रतियोगी हैं। दर्शक और प्रशंसक इस शो को बड़े चाव से देखते हैं। ये बात पूरी तरह से दर्शकों पर ही निर्भर करती है कि इस गेम में कौन आगे जाएगा और किसका सफर शुरू में ही खत्म हो जाएगा। शो में तो ये कलाकार अपने दर्शकों का मनोरंजन करते ही हैं लेकिन कभी-कभी उनके सोशल मीडिया फॉलोवर्स का पूरा फायदा उन्हें इस शो में टिकने में मदद करता है।



जानिए किन सितारों के कितने हैं प्रशंसक

सोशल मीडिया आज के समय में हर किसी की लाइफ लाइन बन चुकी है। हर कोई आए दिन सोशल मीडिया पर कई पोस्ट साझा करता है। ऐसे में इस शो में भाग लेने वाले कंटेस्टेंस में किसी के कम तो किसी के ज्यादा फॉलोवर्स हैं जिसका सीधा-सीधा असर उनके गेम और वोट्स पर भी देखने को मिलता है। आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में बताएंगे कि किस कंटेस्टेंट के कितने सोशल मीडिया पर फॉलोवर्स हैं और सबको पछाड़ कौन इस लिस्ट में नंबर 1 हैं।

Bigg boss ott not shamita shetty or divya agarwal but Millind Gaba is the highest social media followers see list
मिलिंद गाबा - फोटो : सोशल मीडिया

मिलिंद गाबा

पंजाबी सिंगर मिलिंद गाबा ने भी इस साल बिग बॉस ओटीटी में हिस्सा लिया। बता दें कि विवादित अभिनेत्री के रूप में भले ही शमिता शेट्टी और मुस्कान जट्टाना का नाम सामने आया हो, लेकिन सोशल मीडिया के मामले में मिलिंद गाबा ने घर की इन हसीनाओं को भी पछाड़ दिया है। उनके सोशल मीडिया पर प्रशंसकों की लिस्ट सबसे अधिक है। उन्हें इंस्टाग्राम पर 4.7 मिलियन लोग फॉलो करते हैं जो इस बार सबसे अधिक है। अब देखना है कि प्रशंसकों की ये लिस्ट शो में कितना फायदा देती है।

Bigg boss ott not shamita shetty or divya agarwal but Millind Gaba is the highest social media followers see list
अक्षरा सिंह - फोटो : Instagram

अक्षरा सिंह

भोजपुरी सिनेमा की बड़ी कलाकार अक्षरा सिंह की भी सोशल मीडिया पर अच्छी खासी प्रशंसकों की लिस्ट है। उन्हें 3.3 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg boss ott not shamita shetty or divya agarwal but Millind Gaba is the highest social media followers see list
शमिता शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

शमिता शेट्टी

शमिता शेट्टी ने फिल्मों में अपनी शुरुआत काफी पहले की थी। हालांकि शमिता पर्दे से काफी समय तक दूर रहीं, लेकिन सोशल मीडिया पर उनको 2.5 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। शमिता इस साल की सबसे विवादित प्रतियोगियों में से एक हैं।

विज्ञापन
Bigg boss ott not shamita shetty or divya agarwal but Millind Gaba is the highest social media followers see list
दिव्या अग्रवाल - फोटो : Instagram

दिव्या अग्रवाल

दिव्या अग्रवाल ने बहुत ही कम समय में अपना खुद का एक अच्छा फैन बेस बनाया है। उनको सोशल मीडिया पर 2.5 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed