बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) में हर रोज कुछ नया देखने को मिलता है। बीते रोज प्रसारित हुए सनडे का वार की शुरुआत करण जौहर ने सिद्धार्थ शुक्ला को श्रद्धांजलि देते हुए की। करण जौहर ने घरवालों से बात की और जनता के सवाल उनतक पहुंचाए। इसी बीच शो से भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और मिलिंद गाबा एलिमिनेट हो गए। दोनों के घर से बेघर होने से फैंस नाखुश दिखे और सोशल मीडिया पर शो को बायस्ड कहा।
Bigg Boss OTT: घर से बेघर हुए अक्षरा सिंह और मिलिंद गाबा, फैंस ने शो को कहा 'बायस्ड'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिव्या अग्रवाल हुईं सेफ
बता दें मिलिंद गाबा और अक्षरा सिंह के घर से बेघर होने के बाद एलिमिनेशन के लिए नॉमिनेटेड दिव्या अग्रवाल इस हफ्ते सेफ हो गई हैं। जीशान खान के जाने के बाद उनका कनेक्शन फिलहाल किसी से नहीं बन पाया है।
बता दें, नेहा भसीन की भी सोशल मीडिया पर मिलिंद गाबा को छोड़ने के लिए खूब आलोचना की गई थी। हालांकि अक्षरा और मिलिंद गाबा के प्रशंसकों ने इसे सकारात्मक रूप में लिया और वो इस बात से काफी खुश हुए कि मिलिंद गाबा और अक्षरा का घर में नया कनेक्शन बना। बता दें कि कई प्रशंसकों को ऐसा लगता था कि नेहा के साथ रहकर मिलिंद गाबा अपना गेम ढंग से नहीं खेल पा रहे थे और अब अक्षरा और मिलिंद शो से बाहर हो गए हैं।
शो से अब तक उर्फी जावेद, रिद्धिमा पंडित, करण नाथ और जीशान खान एलिमिनेट हो चुके हैं। अक्षरा सिंह शो से बाहर होकर काफी भावुक नजर आईं और उन्होंने नेहा भसीन से माफी भी मांगी। नेहा ने भी उन्हें गले से लगाया।
शो में अब दो हफ्ते बचे हैं। मूस जट्टाना, निशांत भट्ट, दिव्या अग्रवाल, शमिता शेट्टी, नेहा भसीन, राकेश बापत और प्रतीक सहजपाल ही घर के अंदर बचे हुए हैं।