बिग बॉस के डिजिटल वर्जन की शुरुआत हो चुकी है। इसके साथ ही आए दिन घर के सदस्यों के बीच लड़ाई, तनाव और ड्रामा देखने को मिल रहा है। बिग बॉस का हर सीजन अपनी लड़ाईयों के लिए ही मशहूर रहा है और इस बार फिर बिग बॉस ओटीटी में एक के बाद एक लड़ाईयां देखने को मिल रही हैं। अब हाल ही में कैप्टन बनने के बाद प्रतीक सहजपाल और अभिनेत्री रिद्धिमा पंडित की लड़ाई हो गई। दरअसल रिद्धिमा ने बर्तन साफ करने से इनकार कर दिया जिस पर प्रतीक सहजपाल उनसे सफाई मांगने लगे और इसी को लेकर दोनों के बीच लड़ाई हो गई।
Bigg Boss OTT: रिद्धिमा के करारे जवाब से कैप्टन प्रतीक की बोलती हुई बंद, काम को लेकर हुई जबरदस्त बहसबाजी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरतलब है कि प्रतीक सहजपाल ने शो में एंट्री के साथ ही कह दिया था कि वो घर में किसी से पंगा लेंगे और अब वो बहुत लोगों से पंगा लेते दिख रहे हैं। हालांकि रिद्धिमा ने भी अपनी बातों से जता दिया कि वो चुपचाप सुनने वाली नहीं हैं। रिद्धिमा का कहना है कि प्रतीक उन्हें जानबूझ कर उकसा रहे हैं।
बता दें कि इससे पहले भी घर में और बहसबाजी देखने को मिल चुकी है। हाल ही में अक्षरा सिंह ने शमिता को मौसी कह दिया था जिसे लेकर बवाल हो गया था। भोजपुरी कलाकार अक्षरा सिंह शो में शमिता की उम्र को लेकर शेमिंग के साथ-साथ ये कहती हुईं दिखी कि शमिता उनकी मां कि उम्र की हैं।
पिछले दिनों घर में हुए एक टास्क में अक्षरा ने शमिता पर खुद को हाई-फाई दिखाने और घर के अन्य सदस्यों पर हावी होने का आरोप लगाया था। अक्षरा ने कहा था कि शमिता घर की हर चीज पर नजर रखती हैं वो अक्सर दूसरों पर हावी होने की कोशिश करती हैं। इसके चलते घर में काफी गरमा गरमी का माहौल हो गया था।
वहीं प्रतीक और शमिता की तो शो में पहले ही दिन लड़ाई हो गई थी। शमिता और प्रतीक की लड़ाई खाने को लेकर हुई थी जिसमें दोनों एक दूसरे को ताना मारते नजर आ रहे थे। दोनों के बीच हुई बहसबाजी से घर के सभी लोग हैरान रह गए थे। ऐसा नहीं है कि प्रतीक सहजपाल पहली बार किसी विवाद में फंसे हैं। इससे पहले उन्होने एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट और अपनी पूर्व गर्लफ्रेंड पवित्रा पुनिया के बारे में भी कई विवादित बयान दिए थे। उन्होने घर के अंदर जाने से पहले पवित्रा को ‘साइकोटिक’, ‘पॉजेसिव’ और ‘आक्रामक’ बताया था। प्रतीक के इस बयान पर जवाब देते हुए पवित्रा पुनिया ने पलटवार करते हुए कहा कि ‘मैं उन लोगों के बारे में बात नहीं करती जो मेरे लाइफ में नहीं हैं’।