फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dance Deewane: माधुरी दीक्षित से मिलकर नम हुए मीराबाई चानू के नैन, इस वीकेंड पर देखिए ‘सलाम इंडिया’

Sat, 14 Aug 2021 08:37 AM IST
विजयाश्री गौर अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 14 Aug 2021 08:37 AM IST
विज्ञापन
Mirabai Chanu Kapil Dev Madhuri Dixit celebrate 75th independence day on the sets of dance deewane
डांस दीवाने 3 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

टोक्यो ओलंपिक में रजय पदक जीतने वाली खिलाड़ी मीराबाई चानू के लिए उनका इस बार मुंबई दौरा वाकई उनके सपनों को सच कर देने से आगे का साबित हो गया। मीराबाई ने ओलिंपिक में तो देश के लिए पदक जीत कर अपने सपने को पूरा किया लेकिन यहां मुंबई में उनके उस सपने को पूरा किया अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने जिसके पूरा होने की उन्होंने कभी कल्पनी भी नहीं की थी। कम लोग ही जानते हैं कि मीराबाई चानू बचपन से ही नाचने की बहुत शौकीन रही हैं और डांस रियलिटी शो ‘डांस दीवाने’ के मंच पर जब उन्हें माधुरी दीक्षित से मिलने का साक्षात मौका मिला तो उनकी आंखें भर आईं।

Mirabai Chanu Kapil Dev Madhuri Dixit celebrate 75th independence day on the sets of dance deewane
डांस दीवाने 3 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर टेलीविजन के तकरीबन सभी रियलिटी शोज में जश्न को लेकर कुछ न कुछ रंग जरूर भरे जा रहे हैं। कलर्स चैनल के शो ‘डांस दीवाने’ ने भी इस बार का सप्ताहांत ‘सलाम इंडिया’ के नाम से मनाने की तैयारी कर रखी है।

Mirabai Chanu Kapil Dev Madhuri Dixit celebrate 75th independence day on the sets of dance deewane
डांस दीवाने 3 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शनिवार और रविवार को प्रसारित होने वाले एपिसोड्स की शूटिंग के दौरान इसके सेट पर सिर्फ मीराबाई चानू ही नहीं बल्कि क्रिकेट के दिग्गज सितारे कपिल देव और मोहिंदर अमरनाथ भी दिखाई दिए। इनके अलावा सेट पर ओलिंपिक में तलवारबाजी में देश की नुमाइंगदगी करने लाली भवानी देवी और पहलवान प्रिया मलिक भी खूब मस्ती करते नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mirabai Chanu Kapil Dev Madhuri Dixit celebrate 75th independence day on the sets of dance deewane
डांस दीवाने 3 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शूटिंग के दौरान इन खिलाड़ियों ने शो के प्रतिभागियों के साथ खूब बातें की और सबसे दिलचस्प लम्हा उस समय आया जब पपाई अंतरा और तरूण ने अपनी पूरी की पूरी प्रस्तुति ही मीराबाई चानू के जिंदगी के सबसे अहम लम्हों को एक गाने की शक्ल में पिरो दी। और, जब बारी गुंजन की आई जो उन्होंने तो हमेशा की तरह एक बार फिर सबको हैरत में डाल ही दिया। उनके इसरार पर मीराबाई, प्रिया मलिक और भवानी देवी तीनों ने मंच पर आकर ठुमके तक लगाए। लेकिन, इस दौरान सबसे मजेदार वाकया रहा मीराबाई की फेवरिट डिश पिज्जा के सेट पर मंगाए जाने का।

विज्ञापन
Mirabai Chanu Kapil Dev Madhuri Dixit celebrate 75th independence day on the sets of dance deewane
डांस दीवाने 3 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रियलिटी शो ‘डांस दीवाने’ की शूटिंग में हिस्सा लेने के बाद मीराबाई ने कहा, ‘मुझे बहुत अच्छा लगा इस शो में आकर। मैंने पहले कभी नहीं सोचा था कि मैं इस शो पर कभी आ पाऊंगी और माधुरी मैम से मिल पाऊंगी। मैं उनकी बहुत बड़ी फैन हूं। मुझे भी डांस करना पहुच पसंद है। इसके अलावा शो बनाने वालों ने शूटिंग के दौरान पिज्जा मंगाकर भी मुझे अच्छा सरप्राइज दिया। ये मेरी पसंदीदा डिश रही है। शो के सभी प्रतिभागियों से मैं यही कहना चाहूंगी कि अपना सर्वोत्तम देते रहिए और कभी हार मत मानिए। हमारी जीत हमारी कड़ी मेहनत से ही आती है।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed