{"_id":"611693b6c343bd3c3672e1da","slug":"indian-idol-12-mohammad-danish-suprise-everyone-with-his-kabir-singh-acting-watch-video","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इंडियन आइडल 12: कियारा को देख कबीर सिंह बन गए मोहम्मद दानिश, सबके सामने कर दिया प्यार का इजहार","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
इंडियन आइडल 12: कियारा को देख कबीर सिंह बन गए मोहम्मद दानिश, सबके सामने कर दिया प्यार का इजहार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Fri, 13 Aug 2021 09:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कियारा आडवाणी, मोहम्मद दानिश
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी के मशहूर सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 12( Indian Idol 12) के समापन में बस दो दिन ही रह गए हैं। 15 अगस्त को शो का मेगा फिनाले होगा और इसके साथ ही इस सीजन के विजेता का नाम भी घोषित हो जाएगा। इस सीजन के फिनाले की जोरदार तैयारियां चल रही हैं और इसकी अब तक कई झलक सामने आ चुकी है। अब हाल ही में एक और प्रोमो वीडियो सामने आया है जिसमें मोहम्मद दानिश की गायिकी ही नहीं बल्कि जबरदस्त एक्टिंग भी देखने को मिल रही है।
दानिश ने दिखाया अपनी अदायगी का हुनर
इस वीडियो में दिख रहा है कि कियारा आडवाणी को अपने सामने खड़ा देख मोहम्मद दानिश तुरंत कबीर सिंह बन जाते हैं। वो कबीर सिंह फिल्म के शाहिद कपूर वाले डायलॉग बोलने लगते हैं। हालांकि सबसे मजेदार बात ये है कि ये डायलॉग बोलते हुए वो हिमेश रेशमिया की तरफ देखते हैं जिससे और माहौल और मजेदार बन जाता है।
इसके साथ ही कियारा और सिद्धार्थ भी मोहम्मद दानिश की अदायगी से काफी प्रभावित हो गए। साथ ही सोनू कक्कड़ और अनु मलिक के साथ वहां बैठे सभी लोग ताली बजाने लगे। इतना ही नहीं मोहम्मद दानिश के अलावा पवनदीप राजन ने भी कियारा के साथ जबरदस्त डांस किया। शो की इन छोटी छोटी झलकियों से पता चल रहा है कि ग्रैंड फिनाले काफी मजेदार होने वाला है।
3 of 5
दानिश
- फोटो : सोशल मीडिया
मोहम्मद दानिश की बात करें तो उन्होंने अपने हाल ही के एक इंटरव्यू में 'इंडियन आइडल 12' शो की जर्नी और आगे की प्लानिंग के बारे में बताया है। उन्होंने 'इंडियन आइडल 12' शो के बाद अभिनय की दुनिया में प्रवेश करने की अपनी योजना के बारे में भी खुलकर बात की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दानिश
- फोटो : सोशल मीडिया
दानिश का कहना है कि अभिनय ऐसी चीज है, जो कि स्वाभाविक तौर पर उनके भीतर है। अगर उन्हें अपने हुनर को दिखाने का मौका मिला, तो वे जरूर अभिनय करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वो ग्रैंड फिनाले में अपनी पूरी क्षमता के साथ प्रदर्शन करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, 'मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं शो में इतनी आगे आऊंगा और अब जब मैं यहां हूं, तो यह समय अपनी योग्यता साबित करने का है'।
विज्ञापन
5 of 5
सायली कांबले, पवनदीप राजन, अरुणिता कांजीलाल, मोहम्मद दानिश
- फोटो : इंडियन आइडल 12
इस शो के बहुप्रतीक्षित ग्रैंड फिनाले का प्रीमियर 15 अगस्त को होगा। उस दिन आखिरकार दर्शकों को पता चल जाएगा कि शो का विजेता कौन है? इस वक्त इस शो के शीर्ष छह प्रतियोगी हैं, जो कि अरुणिता कांजीलाल, सयाली कांबले, पवनदीप राजन, शनमुखप्रिया, निहाल और दानिश हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि जीत का सेहरा किसके सिर बंधता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।