फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

द कपिल शर्मा शो: कपिल के शो में हुई सुमोना चक्रवर्ती की एंट्री, दर्शकों को मिलने वाला है बड़ा सरप्राइज

Fri, 13 Aug 2021 06:06 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 13 Aug 2021 06:06 PM IST
विज्ञापन
Sumona chakravarty is back in the kapil sharma show fans are going to get a big surprise
कपिल शर्मा, सुमोना चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

कपिल शर्मा अपनी टीम के साथ एक बार फिर कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' लेकर दर्शकों के सामने हाजिर होने वाले हैं। इस शो को लेकर कई जानकारी सामने आ चुकी है। द कपिल शर्मा शो ( The Kapil Sharma Show) में पहले मेहमान अक्षय कुमार हैं जो फिल्म 'बेलबॉटम' के प्रमोशन के लिए कपिल शर्मा शो में पहुंचे। खबरों की मानें तो शो का प्रसारण 23 अगस्त से हो सकता है। वहीं दर्शकों को एक और बड़ा सरप्राइज मिलने वाला है। दरअसल शो में सुमोना चक्रवर्ती की भी वापसी हो रही है।



अलग अवतार में नजर आएंगी सुमोना

बता दें कि जब कपिल शर्मा ने अपने टीम के साथ तस्वीर साझा की थी तो उसमें सुमोना कहीं नजर नहीं आई थीं। इसके बाद से ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि सुमोना को शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। वहीं अब इन सारी अफवाहों पर विराम लग गया है। दरअसल हाल ही में सुमोना ने 'भुज:द प्राइड ऑफ इंडिया'( Bhuj The Pride of India) की टीम के साथ शूटिंग की। इसके साथ ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर सेट की तस्वीरें भी साझा कीं और फैंस को बता दिया कि वो भी इस शो का हिस्सा बनने वाली हैं।

Sumona chakravarty is back in the kapil sharma show fans are going to get a big surprise
अर्चना पूरन सिंह, सुमोना चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

शो की जज अर्चना पूरन सिंह भी टीम के साथ इस शो में वापसी कर रही हैं। उन्होंने बताया कि सुमोना कास्ट का हिस्सा हैं लेकिन उनके किरदार के साथ एक बड़ा ट्विस्ट छिपा हुआ है। उन्होंने एक चैनल को दिए इंटरव्यू में बताया कि, 'अगर आपको लग रहा है कि सुमोना शो का हिस्सा नहीं हैं तो आपको बहुत बड़ा सरप्राइज मिलने वाला है। सुमोना इस शो का हिस्सा हैं लेकिन वो अब तक के सबसे अलग अवतार में नजर आएंगी'।

Sumona chakravarty is back in the kapil sharma show fans are going to get a big surprise
द कपिल शर्मा शो - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि फरवरी में द कपिल शर्मा शो को ऑफ एयर कर दिया गया था। इसकी वजह ये बताई गई थी कपिल अपने परिवार के साथ कुछ वक्त बिताना चाहते हैं। इसके बाद से हाल ही में कपिल ने टीम के साथ तस्वीर साझा कर इस बात की जानकारी दी थी कि वो वापस छोटे पर्दे पर लौट रहे हैं साथ ही उनकी टीम में सुदेश लहरी भी शामिल हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sumona chakravarty is back in the kapil sharma show fans are going to get a big surprise
कपिल शर्मा - फोटो : instagram/kapilsharma

हाल ही में कपिल ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा कीं जिसमें वो भुज की टीम के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। बता दें कि इस फिल्म में अजय देवगन, शरद केलकर, नोरा फतेही, एमी विर्क, सोनाक्षी सिन्हा और संजय दत्त ने अहम भूमिका निभाई है। टीम के साथ तस्वीरें साझा करते हुए कपिल ने लिखा- भुज की टीम के साथ बिताए शानदार पल।



View this post on Instagram

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma)

विज्ञापन
Sumona chakravarty is back in the kapil sharma show fans are going to get a big surprise
भुज की टीम के साथ कपिल शर्मा - फोटो : Instagram

वहीं अजय देवगन ने भी इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट करते हुए लिखा, 'कपिल शर्मा, तुम्हारे साथ बिताए ये पल शानदार रहे, मुझे याद नहीं मैं इतना कब हंसा। तुम्हें और तुम्हारे साथियों को बहुत बधाई। नए सीजन में आप सभी कमाल कर देंगे'। बता दें कि कपिल की टीम में चंदन, कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक, सुदेश लहरी भारती के साथ अब सुमोना भी हैं। देखना दिलचस्प होगा कि कपिल की ऑनस्क्रीन बीवी बनने वाली सुमोना इस बार किस किरदार में नजर आती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed