पहले ही दिन से बिग बॉस के घर में काफी गरमा गर्मी देखने को मिल रही है। सीजन की शुरुआत में ही शमिता शेट्टी का प्रतीक सहजपाल और उनकी पार्टनर भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह से खाने को लेकर झगड़ा दिखा तो वही आए दिन कंटेस्टेंट्स का किसी न किसी वजह से झगड़ा देखने को मिल रहा है। अक्षरा और शमिता की घर में हुई लड़ाई के बाद अक्षरा सिंह शमिता शेट्टी की उर्फी जावेद के साथ मिलकर बुराई करती हुईं दिखीं और साथ ही उन्होने उनकी उम्र को लेकर भी नेशनल टेलीविजन पर मजाक उड़ाया।
Bigg Boss Ott: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने शमिता शेट्टी की उम्र का उड़ाया मजाक, 'मौसी' कहकर किया संबोधित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्षरा ने कहा मेरी मां की उम्र की हैं शमिता
अक्षरा सिंह ने न सिर्फ उन्हें मौसी कहकर संबोधित किया बल्कि वो शमिता शेट्टी की उम्र को लेकर भी शेमिंग करती हुईं देखी गईं। भोजपुरी कलाकार अक्षरा सिंह शो में शमिता की उम्र को लेकर शेमिंग के साथ-साथ ये कहती हुईं दिखी कि शमिता उनकी मां कि उम्र की हैं। इसके बाद ये दोनों जोर-जोर से हंसने लगे और उन्हें मौसी बुलाने लगे।
दूसरे सदस्यों पर हावी होने का लगाया आरोप
पिछले दिनों घर में हुए एक टास्क में अक्षरा ने शमिता पर खुद को हाई-फाई दिखाने और घर के अन्य सदस्यों पर हावी होने का आरोप लगाया था। अक्षरा ने कहा था कि शमिता घर की हर चीज पर नजर रखती हैं वो अक्सर दूसरों पर हावी होने की कोशिश करती हैं। अक्षरा की बात सुनकर उर्फी जावेद भी उनकी हां में हां मिलाती हुईं नजर आती हैं और कहती हैं कि शमिता हर चीज को अपने हिसाब से चलाने की कोशिश करती हैं।
उर्फी की बात सुनकर हैरान हुईं अक्षरा
उर्फी जावेद आगे बात करते हुए अक्षरा के सामने जैसे ही ये कहती हैं कि शमिता पहले भी बिग बॉस का हिस्सा रह चुकी हैं वो तुरंत ही हैरान हो जाती हैं। दरअसल उर्फी जावेद अक्षरा से बात करते हुए कहती हैं अपने सीजन में हारकर गईं, क्या कर लिया। अपना सीजन जीत नहीं पाई हमें डिक्टेट करने की कोशिश करती है। अक्षरा को ये जानकर ताज्जुब होता है कि शमिता शेट्टी इससे पहले भी बिग बॉस का हिस्सा रह चुकी हैं।
साल 2009 में शमिता ने लिया था बिग बॉस में हिस्सा
बता दें कि शमिता शेट्टी ने साल 2009 में बिग बॉस में हिस्सा लिया था। लेकिन अपनी बहन शिल्पा शेट्टी की शादी में शामिल होने के लिए वो 34वें दिन ही घर से निकल गईं थीं। कई सालों के बाद जब वो बिग बॉस ओटीटी में नजर आईं तो उन्हें सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया। हालांकि जबसे वो घर में आईं हैं तबसे उनका किसी न किसी कंटेस्टेंट से झगड़ा हो रहा है।