फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss Ott: शमिता और राकेश के रिश्ते में आई दरार, एक-दूसरे से बातचीत की बंद

Thu, 09 Sep 2021 01:27 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Thu, 09 Sep 2021 01:27 PM IST
विज्ञापन
Bigg boss ott Shamita shetty and raqesh bapat relationship is going through rough phase see video
बिग बॉस ओटीटी - फोटो : Voot

बिग बॉस ओटीटी जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है वैसे-वैसे घर के अंदर खूब हंगामा देखने को मिल रहा है।  अब बिग बॉस ने घर में बने सभी कनेक्शन को एक-दूसरे के बंधन से आजाद कर दिया है। इस सीजन के सबसे चर्चित कंटेस्टेंट्स में राकेश बापट और शमिता शेट्टी का नाम शुमार है। ये दोनों जबसे घर में आए थे तबसे साथ ही हैं। काफी लड़ाई झगड़े के बावजूद भी इन दोनों ने अपने रिश्ते को सुधारा और एक-दूसरे के साथ खड़े रहें। लेकिन अब ऐसा लगता है कि बिग बॉस के आदेश के बाद अब इन दोनों ने भी खुद को एक-दूसरे से दूर कर लिया है।



एक-दूसरे से जुदा हुए राकेश-शमिता

कुछ दिनों में घर में इन दोनों के बीच दिव्या अग्रवाल को लेकर बहुत बवाल हुआ था। शमिता शेट्टी नहीं चाहती थीं कि राकेश दिव्या से बात करें और वो उन्हें बार-बार ये बात बोल रही थीं। जिसकी वजह से राकेश उनपर गुस्सा हो गए थे। अब हाल ही में बिग बॉस से इन दोनों का एक और प्रोमो सामने आया है जिसमें ये दोनों एक-दूसरे से कटे-कटे नजर आ रहे हैं।

Bigg boss ott Shamita shetty and raqesh bapat relationship is going through rough phase see video
बिग बॉस ओटीटी - फोटो : Voot

दोनों के बीच हुई बातचीत बंद

शमिता शेट्टी और राकेश बापट के इस नए प्रोमो को देखने के बाद ये साफ तौर पर जाहिर है कि इन दोनों के बीच कोई बड़ा झगड़ा हुआ है। इस वीडियो में ये दोनों एक-साथ एक किचन में तो हैं लेकिन न तो एक-दूसरे की तरफ देख रहे हैं और न ही एक-दूसरे से कुछ बोल रहे हैं। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा गया, ‘क्यों कोई पास है, दूर है क्यों कोई। जाने न कोई यहां पर’। क्या शरा के रिश्ते का ये है अंत?

View this post on Instagram

A post shared by Voot (@voot)

Bigg boss ott Shamita shetty and raqesh bapat relationship is going through rough phase see video
शमिता शेट्टी - फोटो : Instagram

सोशल मीडिया पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

इन दोनों की जोड़ी को साथ में पसंद करने वाले प्रशंसकों का ये वीडियो देखकर दिल पूरी तरह से टूट गया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘शरा की जोड़ी कभी भी नहीं टूट सकती’। इन दोनों को एक साथ देखकर कुछ लोग खुश हैं तो वही कुछ लोग सोशल मीडिया पर इन दोनों के रिश्ते के खत्म होने से खुश हैं और वो राकेश को सलाह देते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘अब राकेश अपना गेम खेल पाएगा। शमिता जी सिर्फ उन्हें अपने मतलब के लिए इस्तेमाल कर रही थीं’।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg boss ott Shamita shetty and raqesh bapat relationship is going through rough phase see video
बिग बॉस ओटीटी - फोटो : Voot

राकेश को बताया था कनफ्यूज

दरअसल नेहा ने हाल ही में जब शमिता से पूछा कि क्या वो राकेश को पसंद करती हैं। तो शमिता तुरंत ही इस बात का जवाब देते हुए कहती हैं कि वो राकेश को बिलकुल पसंद करती हैं। वो बहुत प्यारे हैं। शेट्टी ने नेहा भसीन से राकेश बापट की तारीफ तो की ही, लेकिन इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राकेश बापट उन्हें कई बार कनफ्यूज लगते हैं जोकि मेरे लिए बहुत परेशान करने वाला है। शमिता ने कहा, ‘मैं बिलकुल भी कनफ्यूज नहीं हूं और मैं जब भी कोई निर्णय लेती हूं तो उस निर्णय के साथ हमेशा खड़ी रहती हूं’।

विज्ञापन
Bigg boss ott Shamita shetty and raqesh bapat relationship is going through rough phase see video
बिग बॉस ओटीटी - फोटो : Voot

दिव्या बनी शमिता-राकेश के झगड़े की वजह

शमिता शेट्टी और राकेश का रिश्ता अब प्रशंसकों को भी काफी कनफ्यूज कर रहा है। शो में इन दोनों के बीच का ये लगाव दोस्ती से कई बढ़कर दिखाई देता है। शमिता शेट्टी कभी-कभी राकेश बापट को लेकर पोजेसिव नजर आती हैं। दरअसल शमिता शेट्टी को राकेश बापट और दिव्या अग्रवाल का बात करना बिलकुल भी पसंद नहीं है। यही वजह है कि इन दोनों के बीच बिग बॉस के घर में बीती रात गहरी लड़ाई देखने को मिली।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed