बिग बॉस की जबसे शुरुआत हुई है तबसे ही घर में आए दिन एक नया ड्रामा देखने को मिल रहा है। घर में कभी शमिता शेट्टी और भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह के बीच झगड़ा दिखा तो वहीं खाने को लेकर घर में जमकर हंगामा हुआ। पहले ही दिन से घर में मिर्च-मसाले के साथ तड़के की डोज दर्शकों को मिल रही है। हर बीतते दिन के साथ बिग बॉस ओटीटी और भी जबरदस्त होता जा रहा है। सातवें दिन भी घर में सुबह होने के साथ ही खूब हंगामा देखने को मिला।
Bigg Boss Ott: शमिता शेट्टी और राकेश बापट बने घर के बॉस, रिद्धिमा पंडित और प्रतीक सहजपाल का इस बात पर हुआ झगड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिद्धिमा पंडित और प्रतीक सहजपाल का हुआ झगड़ा
प्रतीक सहजपाल की जबसे इस घर में एंट्री हुई है तबसे उनका लगातार किसी न किसी से झगड़ा देखने को मिल रहा है। शमिता शेट्टी और दिव्या अग्रवाल के बाद अब वो रिद्धिमा पंडित से बर्तनों को लेकर भिड़ते नजर आए। इन दोनों के बीच बहस इतनी अधिक बढ़ गई कि रिद्धिमा ने साफ-साफ कह दिया कि वो किसी की नौकर नहीं है। यानी की बिग बॉस की सोमवार की शुरुआत ही पूरे ड्रामे के साथ हुई।
बिग बॉस ने भेजा शानदार खाना
राकेश बापट के बॉस मैन और शमिता शेट्टी के लेडी बॉस बनने का उन्हें भरपूर फायदा मिला। इन दोनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा लेकिन इसी के साथ शमिता और राकेश सहित जीतने वाली पूरी टीम के लिए बिग बॉस ने शानदार खाना भेजा।
नेहा भसीन की आंखो से आए आंसू
दिन की शुरुआत जहां प्रतीक और रिद्धिमा की लड़ाई से हुई तो ये खत्म भी लड़ाई पर ही हुई। रिद्धिमा और प्रतीक के बाद नेहा भसीन और मुस्कान के बीच भी बर्तनों को लेकर खूब बहस बाजी हुई। मुस्कान ने नेहा को जो भी बोला उससे नेहा बिखर गईं और रोने लगी। उस दौरान निशांत और प्रतीक को छोड़कर पूरे घर ने नेहा भसीन का समर्थन किया था।
अक्षरा ने शमिता को बुलाया मौसी
इससे पहले अक्षरा सिंह और शमिता शेट्टी का भी झगड़ा देखने को मिला था। भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा शमिता को शुरुआत से ही पसंद नहीं करती हैं ये शो में साफ-साफ देखने को मिल रहा है। ऐसे में एक एपिसोड में अक्षरा सिंह उर्फी जावेद के साथ आपस में बातचीत कर रही हैं और शमिता शेट्टी को मौसी कहकर बुला रही हैं। अक्षरा ने उर्फी से बातचीत करते हुए ये भी कहा कि उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि शमिता शेट्टी 42-43 साल की हैं और इंडस्ट्री में इतनी पुरानी हैं।