पर्दे पर जलवे बिखेरती और दमदार अदाकारी का परिचय देती अभिनेत्रियों को देखकर अक्सर फैंस सोचते हैं कि ये हर वक्त स्टाइल में रहती हैं और पूरी दुनिया इनकी खूबसूरती की दीवानी है। हालांकि पर्दे के पीछे का सच क्या है ये तो तब सामने आता है जब अभिनेत्रियां खुलकर इन विषयों पर बात करती हैं। पहले के समय से लेकर अब तक में सबसे बड़ा यही अंतर देखने को मिला है कि चाहे बड़े पर्दे की हीरोइन हो या छोटे पर्दे की, अपनी बातों को अभिनेत्रियां खुलकर सामने रख रही हैं।
वीडियो: तारक मेहता की पुरानी सोनू ने साझा किया बॉडी शेमिंग का दर्द, बताया कैसे कैसे ताने मारते थे लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉडी शेमिंग पर वीडियो पोस्ट करते हुए झील मेहता ने बताया कि कैसे लोग उन्हें ताना मारा करते थे जैसे कितना मेकअप करती हो, कितनी लंबी हो, दांत कैसे हैं, चेहरे पर कितने मुंहासे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि झील पहले इन सारी बातों को सुनकर उदास हो जाती हैं और फिर वो अपने आप को स्वीकार करती हैं और खुश रहने लगती हैं।
View this post on Instagram
उन्होंने ये वीडियो साझा करते हुए लिखा, 'काश मैंने ये गाना पहले सुना होता। मुझे खुद को अपनाने में कितना समय लग गया। मुझे आज ये एहसास हो रहा है कि मैं जैसी हूं अच्छी हूं। मैं खुद को उसी रूप में स्वीकार कर लेती हूं तो ये बिल्कुल मायने नहीं रखता कि और लोग मेरे बारे में क्या सोचते हैं'।
इसके साथ ही झील ने दूसरे लोगों को भी प्रेरित किया। उन्होंने अपने पोस्ट में आगे लिखा, 'अगर आप इस कैप्शन को पढ़ रहे हैं तो जाइए अपने दोस्तों को बताइए कि वो कितने अच्छे स्मार्ट और खूबसूरत हैं। मुझे पूरा यकीन है कि उन्हें आपकी ये बात अच्छी लगेगी'।
इसके साथ झील ने ये संदेश साझा किया है कि लोग क्या कहते हैं इससे फर्क नहीं पड़ता। आप क्या सोचते हैं इससे फर्क पड़ता है। परफेक्ट का मतलब होता है मैं परफेक्ट हूं जिसमें वो 'मैं' कहीं छिपा रहता है। अब झील मेहता के इस पोस्ट पर सेलेब्स भी प्यार लुटा रहे हैं और फैंस भी उन्हें खूब प्यार जता रहे हैं। बता दें कि झील मेहता ने साल 2008 से 2012 तक शो में काम किया था और फिर शो छोड़ दिया था। हालांकि वो सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं।