बिग बॉस 12 में हुए आखिरी नॉमिनेशन्स में सुरभि राणा को छोड़ सभी घरवालों पर एविक्शन की तलवार लटक गई है। क्योंकि शो के खत्म होने में कुछ ही दिन बाकी हैं और ऐसे में आने वाले वीकेंड का वार में एक बार फिर डबल एविक्शन देखने को मिल सकता है। जिसके बाद टॉप कंटेस्टेंट्स शो में फिनाले के लिए बचेंगे। लेकिन रोमिल चौधरी अभी-अभी अपनी जिद पर अड़े हैं कि वह ही यह शो जीतेंगे..
बिग बॉस: हार के द्वार पर खड़ा ये कंटेस्टेंट नहीं छोड़ रहा जिद, बोला- 'पत्नी से जीत का वादा किया है'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिकट टू फिनाले की रेस और भी तेज हो गई है। कंटेस्टेंट्स हर हाल में जीतने के लिए बैचेन हुए जा रहे हैं। बीते सोमवार हुए टास्क में घर के गार्डन एरिया में एक फायर ब्रिगेड गाड़ी रखी गई थी। समय-समय पर बिग बॉस द्वारा एक हॉर्न बजाया और इसके बाद सभी कंटेस्टेंट्स को आपसी सहमति से किसी ना किसी सदस्य की फोटो पर क्रॉस मार्क बनाना था या फिर उसे जलाकर नष्ट करना है। आपसी सहमति से जिस भी सदस्य के फोटो का चुना जाएगा वह घर से बेघर हो जाएगा।
#SomiKhan ka kehna tha ki BB Radio par sirf unke liye aaye the calls aur #DeepakThakur ne iss wajah se bulaaya unhe Bihar mein famous. #BB12 #BiggBoss12 pic.twitter.com/Dkacranvln
ऐसे में अभी तक इस टास्क में सोमी खान, करणवीर बोहरा, श्रीसंथ और घर के सबसे बड़े जीत के हकदार माने जाने वाले कंटेस्टेंट रोमिल चौधरी नॉमिनेट हुए हैं। नॉमिनेट हुए इन सभी सॉलिड सदस्यों में से किसी को तो बाहर जाना ही होगा। लेकिन खेल यहीं खत्म नहीं होता है। आखिर में टास्क खत्म होने के बाद सुरभि राणा को छोड़ रोमिल नॉमिनेट हो गए हैं।
आपको बता दें कि शो में पहुंचे पेशे से वकील रोमिल चौधरी को शुरुआती दौर से ही घर का सबसे मजबूत कंटेस्टेंट माना जा रहा था। शो के जरिए उनके चाहने वाले भी इतने हो गए कि उन्हें वोट देकर बचा ही लिया करते थे। मगर अब हालात यह है कि जिन कंटेस्टेंट्स पर दर्शकों का गुस्सा फूटता था अब वह फिनाले की रेस में सबसे आगे नजर आ रहे हैं।
आखिर में आपको बता दें कि बिग बॉस फिनाले 30 दिसंबर को होने की उम्मीद जताई जा रही है। क्योंकि रोमिल ने ही खुलासा किया था कि अब उनके घर में 10 दिन ही बचे हैं। ऐसे में सरभि तो फाइनल में पहुंच चुकी है। लेकिन बेघर होने की दहलीज पर खड़े रोमिल अभी भी अपनी जीत की जिद नहीं छोड़ रहे हैं।