{"_id":"5f6e1cae8ebc3e9b9359208c","slug":"bigg-boss-salman-khan-jaan-kumar-sanu-know-everything-about-kumar-sanu-son","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तीन साल की उम्र से ही गाने की ट्रेनिंग ले रहे हैं जान कुमार सानू, बिग बॉस के घर में दर्शकों को दिखाएंगे टैलेंट","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
तीन साल की उम्र से ही गाने की ट्रेनिंग ले रहे हैं जान कुमार सानू, बिग बॉस के घर में दर्शकों को दिखाएंगे टैलेंट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Fri, 25 Sep 2020 10:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
जान कुमार सानू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जाने माने पार्श्वगायक कुमार सानू के बेटे जान कुमार सानू टीवी के रियलिटी शो 'बिग बॉस' के घर में दाखिल होने वाले हैं। सलमान खान ने गायक कुमार सानू के बेटे जान कुमार सानू को बिग बॉस 14 के पहले प्रतियोगी के रूप में पेश किया। शो में जाने से पहले जान फिलहाल क्वारंटीन में हैं और शो के नियम के हिसाब से उनका 'बिग बॉस' के घर में प्रवेश लेने से पहले कोरोना वायरस का परीक्षण भी किया जाएगा। चलिए जानते हैं जान के बारे में...
2 of 5
जान कुमार सानू
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जान की उम्र इस वक्त 26 साल की है और उनका असली नाम जायेश भट्टाचार्या है। वे क्लासिकल ट्रेंड सिंगर हैं और कुमार सानू की पहली पत्नी रीता के बेटे हैं। जान ने गायन की शुरुआत तीन साल की उम्र में की थी। उसके बाद सात साल की उम्र में उन्होंने क्लासिकल संगीत सीखना शुरू किया।
3 of 5
जान कुमार सानू
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जान ने आमिर खान की फिल्म 'तारे जमीन पर' के गाने 'बम बम बोले' में अपनी आवाज दी है। वे बंगाली सिनेमा में भी गा चुके हैं। आधिकारिक तौर पर उन्होंने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत साल 2016 में अपने पिता के पॉपुलर गाने 'अकेले हम अकेले तुम' फिल्म के गानों से की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जान कुमार सानू
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
प्रतिभाशाली गायक जान पियानो सहित कई म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट बजा लेते हैं। जान का पहला एकल गीत तू सांदली इस वर्ष की शुरुआत में रिलीज किया गया था। वह अपने YouTube चैनल पर अपने पिता के लोकप्रिय गानों के कवर संस्करण भी साझा करते रहते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
जान कुमार सानू
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जान ने कई कार्टून शोज के लिए वॉइस ओवर भी किया है। बता दें बिग बॉस 14 का 3 अक्टूबर से आगाज हो रहा है। कोरोना संकट के बीच भी इस बार शो टेलीकास्ट हो रहा है और आने वाले दिनों में दर्शकों के लिए मनोरंजन वाले एपिसोड देखने आ सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।