{"_id":"5bab5e8f867a555b081aa18f","slug":"bigg-boss-sreesanth-wants-to-take-deepika-at-his-home","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस के सबसे गुस्सैल कंटेस्टेंट श्रीसंथ हुए दीपिका की इस बात पर फिदा, बोले-'मेरे घर जरूर आना'","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
बिग बॉस के सबसे गुस्सैल कंटेस्टेंट श्रीसंथ हुए दीपिका की इस बात पर फिदा, बोले-'मेरे घर जरूर आना'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस सीजन 12 का माहौल अब धीरे-धीरे गरमाता जा रहा है। दर्शकों को जिस चीज की उम्मीद थी उसकी झलक अब शो में देखने को मिल रही है। शो को शूरू हुए नौ दिन हो चुके हैं और अब सभी कंटेस्टेंट्स एक दूसरे को अच्छी तरह जान भी चुके हैं। ऐसे में बात करेंगे घर की मास्टमाइंड कंटेस्टेंट दीपिका कक्कड़ और गुस्सैल कंटेस्टेंट श्रीसंथ की...
2 of 5
sreesanth
बिग बॉस की एक अनसीन वीडियो में श्रीसंथ और दीपिका आपस में बात करते दिख रहे हैं। जिसमें श्रीसंथ ने दीपिका को उनकी पत्नी से मिलने को कहा है। दरअसल, बात यह है कि दीपिका ने अपने ड्रेसिंग सेंस पर बात की थी और श्रीसंथ को बताया कि वह अपने कपड़े खुद डिजाइन करती हैं।
3 of 5
bigg boss 12
दीपिका ने ये भी बताया कि टीवी सीरियल ससुराल सिमर का में भी वह अपने कॉस्ट्यूम खुद ही डिजाइन किया करती थी। ऐसे में श्रीसंथ दीपिका इन सब बातों से आकर्षित हुए और दीपिका को अपनी पत्नी से मिलने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sreesanth
अब बात करें शो के ताजा अपडेट की तो आज रात (26 सितंबर ) घर में समुद्री लुटेरे टास्क का दूसरा पड़ाव शुरू होगा जिसमें आज सिंगल की बारी है। सिंगल और जोड़ियों के बीच हो रहे इस मुकाबले में सिंगल ने दो सोने के रिंग हासिल कर लिए है। अब देखना ये होगा कि जोड़ियां आज के खेल में कितना कमाल करती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
bigg boss 12
बता दें कि टास्क का नाम टॉर्चर टास्क है जिसका थीम समुद्री लुटेरे है। इस टास्क में एकल और जोड़ियों में टीम को बांटा गया है। एक जहाज है जिस पर एक कुर्सी है और उस कुर्सी पर बैठे एक कंटेस्टेंट के हाथ में सोने की रिंग है और दूसरी टीम का मकसद है उस रिंग को कुर्सी पर बैठे कंटेस्टेंट को टॉर्चर कर हासिल करना। ऐसे में दोनों टीमों के पास कुल 4-4 रिंग हैं। जोड़ियों ने दो रिंग हासिल कर लिए है और अब रिंग हासिल करने की बारी एकल टीम की है। अब एकल टीम को जीतने के लिए तीन रिंग हासिल ही करने होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।