{"_id":"5bb63a65867a55450275460a","slug":"bigg-boss-surbhi-rana-defeat-somi-and-sabha-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 12: खान सिस्टर्स पर भारी पड़ी ये अकेली कंटेस्टेंट, दिन में दिखा दिए दोनों को तारे","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 12: खान सिस्टर्स पर भारी पड़ी ये अकेली कंटेस्टेंट, दिन में दिखा दिए दोनों को तारे
Thu, 04 Oct 2018 09:38 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 04 Oct 2018 09:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस के 17वें दिन खान सिस्टर्स (सबा-सोमी) और वाइल्ड कार्ड से शो में एंट्री करने वाली कंटेस्टेंट सुरभि राणा के बीच बड़ा घमासान देखने को मिला। इस दौरान सुरभि राणा दोनों बहनों पर भारी पड़ी। यह सारा मामला मां की कसम को लेकर हुआ। ऐसे में सुरभि ने दोनों बहनों को बहुत लताड़ लगाई..
2 of 5
bigg boss
बता दें कि सुरभि को रिंग टास्क में भी सबा खान ने चिढ़ा-चिढ़ाकर परेशान कर दिया। ऐसे में सुरभि आपे से बाहर हो गईं और सबा को लगातार हड़काती रहीं। वहीं, सोमी भी एक तरफ से सुरभि को टारगेट कर रही थीं और उन्हें बदतमीज कहा। इसके बाद सुरभि शो में रोती हुई नजर आईं।
3 of 5
Deepak and jasleen
इससे पहले शो में झाड़ू को लेकर दीपक और जसलीन में फाइट देखने को मिली। जिस तरह से दीपक को घर में घेरा जा रहा है इससे यही साबित होता है कि घरवाले दीपक को आगे जाने से जरूर रोकते नजर आएंगे। बता दें कि शो के मुताबिक, दीपक और जसलीन में तू-तू मैं-मैं नजर आई। दरअसल, यह पूरा विवाद जसलीन से शुरू हुआ जब उन्होंने घर में सफाई करते वक्त दीपक के बिस्तर पर झाड़ू लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Deepak and jasleen
इसके बाद दीपक ने जसलीन को तुरंत जवाब देना मुनासिब समझा। जसलीन के बिस्तर पर झाड़ू लगाते ही दीपक पूरी तरह से बौखला गए। ऐसे में जसलीन का भी पारा गरम हो गया और वह दीपक पर बरस पड़ीं। इसके थोड़ी देर बाद जसलीन के जोड़ीदार अनूप जलोटा वहां पहुंचे।
विज्ञापन
5 of 5
Deepak and jasleen
बता दें कि जिस तरह से घर में दीपक को घेरने की कोशिश की जा रही है उससे साफ जाहिर होता है कि दीपक घरवालों के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहे हैं। अगर शो की ताजा अपडेट की बात करें तो इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए श्रीसंथ, सृष्टि रोडे, करणवीर बोहरा और अनूप-जसलीन की जोड़ी नॉमिनेट हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।