सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Bigg Boss: इन 13 कंटेस्टेंट्स ने जीती ट्रॉफी, जानें शो के बाद कौन रहा हिट, कौन हुआ गुमनाम

एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 30 Sep 2020 02:04 PM IST
विज्ञापन
Bigg boss winners full list season 1 to 13
शिल्पा शिंदे, सिद्धार्थ शुक्ला, श्वेता तिवारी - फोटो : बिग बॉस

'बिग बॉस' (Bigg Boss) सीजन 14 तीन अक्तूबर से प्रसारित होने जा रहा है। शो में हिस्सा लेने वाले कई कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ चुके हैं। हालांकि अंतिम पुष्टि तो तीन तारीख को ही होगी। बीते दिनों सलमान खान ने बिग बॉस को लेकर एक आभासी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर शो से जुड़ी तमाम जानकारी दीं। साथ ही शो में हिस्सा लेने वाले जान कुमार सानू का भी परिचय कराया। पिछले सीजन पर नजर डालें तो जहां कुछ सितारे शो जीतकर कामयाबी की बुलंदियों तक पहुंचें तो वहीं कई गुमनामी की जिंदगी जी रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं पिछले सीजन के विजेताओं के बारे में।

Trending Videos
Bigg boss winners full list season 1 to 13
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बिग बॉस 13
सीजन 13 के विजेता मशहूर अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला थे। शो खत्म होने के बाद वो बिग बॉस की एक अन्य कंटेस्टेंट शहनाज गिल के साथ म्यूजिक वीडियो में दिखे। इसके अलावा अभिनेत्री नेहा शर्मा के साथ भी सिद्धार्थ का एक म्यूजिक वीडियो रिलीज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg boss winners full list season 1 to 13
दीपिका कक्कड़ - फोटो : बिग बॉस

बिग बॉस 12
दीपिका कक्कड़ सीजन 12 जीतने में कामयाब रहीं। बिग बॉस के बाद दीपिका एक के बाद एक सीरियल में व्यस्त दिखीं। इस साल की शुरुआत में वो सीरियल कहां हम कहां तुम में नजर आई थीं। इसके अलावा वो कई ब्रांड्स को एंडोर्स करती हैं।

Bigg boss winners full list season 1 to 13
शिल्पा शिंदे - फोटो : बिग बॉस

बिग बॉस 11
बिग बॉस सीजन 11 की विजेता शिल्पा शिंदे रहीं। शिल्पा ने फाइनल में हिना खान को हराया था। शो जीतने के बाद शिल्पा शिंदे, सुनील ग्रोवर के साथ जियो धन धना धन शो में दिखीं। इसके अलावा वो किसी खास कार्यक्रम में नजर नहीं आईं। वहीं हिना खान ने भले ही शो ना जीता हो लेकिन उनका करियर इसके बाद ऊंचाई पर पहुंच गया। हिना ने बॉलीवुड में भी कदम रखा। इसके अलावा वो वेब सीरीज और सीरियल में भी व्यस्त हैं।

विज्ञापन
Bigg boss winners full list season 1 to 13
मनवीर गुर्जर - फोटो : बिग बॉस

बिग बॉस 10
मनवीर गुर्जर एक कॉमनर के तौर पर बिग बॉस में पहुंचे थे। शो जीतने के बाद वो रातों रात स्टार बन गए। मनवीर ने इसके बाद रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी में हिस्सा लिया था। इसके अलावा उन्होंने 'आज की अयोध्या' नाम से फिल्म साइन की थी।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed