फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Birthday Special: भीम ने गदा मारकर तोड़ दी थी 'कर्ण' पंकज धीर की उंगलियां, फिर ऐसे बचाई थी अपनी जान

Tue, 09 Nov 2021 11:20 AM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Tue, 09 Nov 2021 11:20 AM IST
विज्ञापन
Birthday Special: Bhima had broken the fingers of mahabharat 'Karn' Pankaj Dheer by hitting a mace, many time he saved his life
पंकज धीर - फोटो : सोशल मीडिया

बीआर चोपड़ा के 'महाभारत' की गिनती आज भी भारतीय टेलीविजन के इतिहास के सबसे शानदार सीरियल में होती है।1988 से 1990 तक इस सीरियल के 94 एपिसोड दिखाए गए। उस दौर में इस सीरियल को बनाने में 9 करोड़ रुपये का खर्च किए गए थे। इसका हर किरदार हमेशा के लिए अमर हो गया। आज भी लोगों के दिमाग में जैसे हर किरदार की छवि जिंदा हो। महाभारत में कर्ण का किरदार निभाने वाले पंकज धीर की मृत्यु का दृश्य आज भी लोगों को दुखी कर देता है। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि इस सीरियल को बनाने के दौरान कलाकारों के साथ कितने हादसे हुए। पंकज धीर को शूट के दौरान दो बार अस्पताल तक जाना पड़ा। यहां तक की सर्जरी भी करवानी पड़ी। जानिए पंकज धीर के जन्मदिन के मौके पर महाभारत की शूट के दौरान उन्हें किन मुश्किलों का सामना करना पड़ा, यहां तक की अपनी जान बचाने के लिए वह चलते रथ से कूद पड़े।

Birthday Special: Bhima had broken the fingers of mahabharat 'Karn' Pankaj Dheer by hitting a mace, many time he saved his life
पंकज धीर - फोटो : सोशल मीडिया

भीम ने तोड़ दी उंगली
महाभारत में युद्ध का सीन फिल्माया जा रहा था। उस दौरान भीम का किरदार निभा रहे प्रवीण कुमार को कर्ण यानि पंकज धीर से युद्ध करना था। सीन को रियल बनाने के चक्कर में भीम ने कर्ण पर हमला किया, जिससे पंकज के हाथ की उंगलियां टूट गई थीं। उन्हें तुरंग ही अस्पताल ले जाया गया। जहां उनके हाथ में 10-12 टांके लगे। 

Birthday Special: Bhima had broken the fingers of mahabharat 'Karn' Pankaj Dheer by hitting a mace, many time he saved his life
पंकज धीर - फोटो : सोशल मीडिया

बाण लगने से घायल हुए
'महाभारत' की शूटिंग के दौरान सभी अस्त्र और शस्त्र प्लास्टिक के बजाए लोहे के होते थे, जिससे चोट लगा करती थी। एक बार युद्ध का सीन चल रहा था। तभी एक बाण उनकी आंख के पास आकर लगा। पंकज बुरी तरह घायल हो गए थे। जिसके बाद उनकी सर्जरी कराई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Birthday Special: Bhima had broken the fingers of mahabharat 'Karn' Pankaj Dheer by hitting a mace, many time he saved his life
पंकज धीर - फोटो : सोशल मीडिया

चलते रथ से कुदे
एक दृश्य के दौरान पंकज रथ पर सवार थे और रथ तेजी से चल रहा था। इस दौरान रथ के दो हिस्से हो गए और घोड़े वहां से घाग गए। लेकिन रथ की गति धीरे नहीं हुई और टूटा हुआ रथ खाई की तरफ बढ़ने लगा। आखिरी कुछ मिनट ही बचे थे और उन्होंने रथ से कूदकर अपनी जान बचाई थी। वहीं सारथी का किरदार निभा रहे एक्टर को गंभीर चोटे आईं थी।

विज्ञापन
Birthday Special: Bhima had broken the fingers of mahabharat 'Karn' Pankaj Dheer by hitting a mace, many time he saved his life
पंकज धीर - फोटो : सोशल मीडिया

इन सीरियल और फिल्म में किया काम 
पंकज धीर ने साल 1983 में फिल्म सूखा से डेब्यू किया था। इसके बाद पंकज मेरा सुहाग, सौगंध, सनम बेवफा, अशांत सड़क, बादशाह, मिस्टर बॉन्ड, इक्के पे इक्का, जैसे फिल्मों में दिखे। पंकज ने महाभारत के अलावा चंद्रकांता, हरिशचंद्र, युग, कानून, ससुराल सिमर का सहित कई फेमस सीरियल में नजर आए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed