फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एकता कपूर को PM मोदी संग देख स्मृति ईरानी को याद आई 19 साल पुरानी बात, किया ये कमेंट

Fri, 11 Jan 2019 06:08 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 11 Jan 2019 06:08 PM IST
विज्ञापन
Cabinet minister Smriti Irani says My two boss together on Ekta Kapoor picture with Narendra Modi
smriti irani ekta kapoor - फोटो : Instagram

बॉलीवुड स्टार्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ दिल्ली में खास मुलाकात की। इस मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुई। इस तस्वीर में पीएम मोदी के चारों तरफ स्टार्स खड़े हुए हैं जिसमें टेलीविजन क्वीन एकता कपूर भी नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को सभी सेलिब्रिटीज ने सोशल मीडिया पर शेयर किया। इस बीच एकता कपूर के इस तस्वीर को पोस्ट करते ही कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी ने ऐसी बात कह दी जो चर्चा का विषय बन गई।

Cabinet minister Smriti Irani says My two boss together on Ekta Kapoor picture with Narendra Modi
मुंबई में एकता कपूर के साथ बड़ी घटना, बैग से निकले 60 हजार रुपये - फोटो : File Photo

एकता कपूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा - 'पीएम मोदी से मुलाकात हुई जिसमें शिक्षा और मनोरंजन का समायोजन किस तरह से हो इस पर चर्चा की गई। पीएम मोदी के विजन से काफी प्रभावित हुई।' एकता कपूर के इस तस्वीर के पोस्ट करते ही कई सेलिब्रिटीज ने कमेंट करना शुरू कर दिया। इस बीच कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने भी कमेंट किया।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Thanku honourable prime minister for an insightfull mtng! A young delegation met this visionary leader to start conversations on how to merge education n entertainment ! On my acc I can say the aura n the vision have left me overwhelmed ! JAI HIND

A post shared by Ek❤️ (@ektaravikapoor) on

Cabinet minister Smriti Irani says My two boss together on Ekta Kapoor picture with Narendra Modi
smriti irani ekta kapoor - फोटो : File Photo

स्मृति ईरानी ने कमेंट किया - 'मेरे दो बॉस एक साथ।' स्मृति के इस पोस्ट पर कई यूजर्स ने उनकी काफी तारीफ भी की। स्मृति ईरानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। कुछ दिन पहले स्मृति ईरानी और सैफ अली खान की सेल्फी भी खूब वायरल हुई थी। वायरल सेल्फी सैफ अली खान और स्मृति ईरानी की ईशा अंबानी की शादी के दौरान की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Cabinet minister Smriti Irani says My two boss together on Ekta Kapoor picture with Narendra Modi
smriti irani pti - फोटो : PTI

इस सेल्फी को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए स्मृति ईरानी ने लिखा - '23 साल पहले दिल्ली से आई एक नौसिखिया को एक राइजिंग स्टार ने बताया था कि किसी भी शहर में कैसे पांव जमाने हैं। उस वक्त उन्होंने कुछ ऐसे टिप्स दिए थे जिनकी मदद से आप अपने सपनों को पूरा करने के लिए फाइट कर सकें। उन्हें पता था एक दिन यह नौसिखिया स्टार बन सकती है। इन यादों के लिए शुक्रिया सैफ अली खान।' 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

23 years ago a rising Star gave a rookie from Delhi advice on how to survive in the chaos of the maximum city; a few tips here & there as to how her dreams can take flight. Little did he know the rookie will turn into a Jumbo Jet 😂Thank you for the memories #saifalikhan 🙏

A post shared by Smriti Irani (@smritiiraniofficial) on

विज्ञापन
Cabinet minister Smriti Irani says My two boss together on Ekta Kapoor picture with Narendra Modi
kyunki saas bhi kabhi bahu thi - फोटो : File Photo

आपको बता दें, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी राजनीति में सक्रिय होने से पहले टेलीविजन इंडस्ट्री में काम कर चुकी हैं। यहां तक कि साल 1998 में मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट में भी हिस्सा ले चुकी हैं। इसके बाद स्मृति ईरानी मीका सिंह की सावन में लग गई आग गाने में नजर आई थीं। इस एलबम के बाद स्मृति ईरानी ने साल 2000 में स्मृति ईरानी का 'आतिश', 'हम हैं कल आज और कल' सीरियल ऑनएयर हुआ था। हालांकि स्मृति ईरानी को पहचान एकता कपूर के 'सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से मिली थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed