{"_id":"61599f968ebc3e4af0306ba0","slug":"celebs-shower-love-on-nakuul-mehta-son-sufi-s-latest-picture","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया: नकुल मेहता के बेटे सूफी के दीवाने हुए टीवी स्टार्स, लेटेस्ट तस्वीर पर लुटाया प्यार","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
सोशल मीडिया: नकुल मेहता के बेटे सूफी के दीवाने हुए टीवी स्टार्स, लेटेस्ट तस्वीर पर लुटाया प्यार
एंटरटेनमेंट डेस्क
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Sun, 03 Oct 2021 06:08 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
नकुल मेहता
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर और अभिनेता सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान अपनी क्यूटनेस की वजह से फैंस के दिलों पर राज करते हैं। कोई तैमूर के लुक को पसंद करता है, तो कोई उस छोटे से बच्चे के अंदाज को पसंद करता है। इसी वजह से तैमूर बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर स्टार किड हैं, जो फैन फॉलोइंग के मामले में कई स्टार्स को टक्कर देते हैं। लेकिन अब लगता है कि, तैमूर से उनका सबसे क्यूट होने का औदा छिनने वाला है, क्योंकि टीवी इंडस्ट्री के एक कपल के बेटे के चेहरे से फैंस ही नहीं बल्कि सेलेब्स भी अपनी नजर नहीं हटा पा रहे हैं।
दरअसल, पॉपुलर एक्टर नकुल मेहता ने अपने लाडले बेटे सूफी की एक तस्वीर शेयर की है, जिसके बाद से ही फैंस से लेकर टीवी स्टार्स तक, नकुल के बेटे की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। कोई उन्हें क्यूट कह रहा है, तो कोई उनके लिए अपना प्यार जता रहा है। आइए आपको दिखाते हैं वो तस्वीर।
2 of 5
नकुल मेहता
- फोटो : सोशल मीडिया
नकुल मेहता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अपने बेटे सूफी और पत्नी जानकी पारेख के साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि, नकुल ने अपने बेटे सूफी को अपनी गोद में लिया है और जानकी अपने पति और बेटे के साथ खड़ी हैं। इस तस्वीर के साथ कैप्शन में एक्टर ने लिखा है, 'इतनी खुशी। आठ महीने का जूनियर मेहता और पारेख। अब हम सामाजिक रूप से दूरियों को आशीर्वाद और गले लगाने के लिए तैयार हैं।'
3 of 5
नकुल मेहता
- फोटो : सोशल मीडिया
नकुल मेहता की इस फैमिली फोटो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। इस फोटो पर फैंस ही नहीं, बल्कि टीवी के पॉपुलर सेलेब्स भी कमेंट कर रहे हैं। टीवी की 'नागिन' अनिता हस्सनंदनी ने कमेंट करते हुए लिखा है, 'उसे देखो।' इसके साथ एक्ट्रेस ने हार्ट इमोजी भी लगाई है। इसके अलावा, नीति मोहन, दृष्टि धामी, गजराज राव, ताहिरा कश्यप समेत कई स्टार्स ने इस तस्वीर पर कमेंट किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नकुल मेहता
- फोटो : सोशल मीडिया
नकुल मेहता के बेटे सूफी जब सात महीने के हो गए थे। तब एक्टर ने अपने बेटे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इस वीडियो के जरिए नकुल ने पहली बार बेटे सूफी का चेहरा दिखाया था, जिसके बाद से ही लोग सूफी को पसंद करने लगे हैं। इस वीडियो में सूफी की नीली आंखों को देख फैंस काफी इंप्रेस हुए थे, जिसके बाद से ही नकुल के बेटे की तुलना करीना के बेटे तैमूर से हो रही है।
विज्ञापन
5 of 5
नकुल मेहता
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि, 'इश्कबाज' और 'प्यार का दर्द है' जैसे सीरियल्स में काम कर चुके नकुल मेहता इन दिनों 'बड़े अच्छे लगते हैं' के सीजन 2 में नजर आ रहे हैं। उनके साथ इस सीरियल में एक्ट्रेस दिशा परमार दिखाई दे रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।