फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: भारतीय होने पर इस अभिनेत्री के साथ बस ड्राइवर ने किया बुरा बर्ताव, बताई हैरान कर देने वाली घटना

Thu, 09 Jul 2020 05:56 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 09 Jul 2020 05:56 PM IST
विज्ञापन
Chandni Bhagwanani reveal she faced Racism incident in australia by bus driver
चांदनी भगवनानी - फोटो : सोशल मीडिया

छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री चांदनी भगवनानी के साथ एक हैरान कर देने वाली घटना हुई है। उन्हें नस्लवाद जैसी घटना का सामना करना पड़ा है। इस बात की जानकारी चांदनी भगवनानी ने खुद सोशल मीडिया पर दी है। भारत में लगे लॉकडाउन के पहले से ही चांदनी भगवनानी ऑस्ट्रेलिया में हैं। वह सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। उन्होंने इसके जरिए अपने साथ हुई एक हैरान कर देने वाली घटना का खुलासा किया है। 

Chandni Bhagwanani reveal she faced Racism incident in australia by bus driver
चांदनी भगवनानी - फोटो : सोशल मीडिया

चांदनी भगवनानी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर अपना एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो के जरिए उन्होंने अपने साथ हुई नस्लभेदी घटना के बारे में बताया है। चांदनी भगवनानी ने वीडियो में कहा, 'मैं आप सभी को अपने साथ हुई एक छोटी सी नस्लभेदी घटना के बारे में बताना चाहती हूं। मैं इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में हूं। यहां मुझे एक जगह पर जाना था, लेकिन वहां सीधी कोई ट्रेन नहीं जाती। इसलिए मैंने बस ली।' 

Chandni Bhagwanani reveal she faced Racism incident in australia by bus driver
चांदनी भगवनानी - फोटो : सोशल मीडिया

चांदनी भगवनानी ने वीडियो में आगे कहा, 'मैंने मैप के जरिए लोकेशन चेक की तो मुझे लगा कि बस उस रास्ते में नहीं जा रही है, जहां मुझे जाना है। इसलिए मैंने ड्राइवर से पूछा कि क्या आप मेरी लोकेशन पर जा रहे हैं, क्या आप मुझे वहां तक पहुंचा देंगे। मेरी इस बात का ड्राइवर ने कोई जवाब नहीं दिया तो मुझे लगा कि शायद वह व्यस्त होगा, लेकिन कुछ देर बाद अन्य लोगों ने जब उस ड्राइवर से अपनी लोकेशन के बारे में पूछा तो उसने उन्हें सही से जवाब दिया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Chandni Bhagwanani reveal she faced Racism incident in australia by bus driver
चांदनी भगवनानी - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो के चांदनी भगवनानी ने कहा, 'तो मुझे लगा कि अब शायद ड्राइवर फ्री है। इसलिए मैं फिर उसके पास गई और पूछा कि क्या आप मुझे मेरी लोकेशन पर पहुंचा देंगे। उसने इस बार भी मुझे नजरअंदाज कर दिया। इसके बाद जब मैंने दोबारा पूछा तो वह मुझ पर चिल्लाने लगा और कहने लगा तुम भारतीय... उतरो मेरी बस से और मुझे उतार दिया।'

 
विज्ञापन
Chandni Bhagwanani reveal she faced Racism incident in australia by bus driver
चांदनी भगवनानी - फोटो : सोशल मीडिया

चांदनी भगवनानी ने वीडियो के आखिरी में कहा, 'उस वक्त मुझे समझ में नहीं आया कि मैं क्या करूं। मैं यह सब सुनकर बहुत हैरान हो गई थी। साथ ही बहुत दुख हुआ कि आज भी बाहर के देशों में ऐसे लोग हैं जो हम भारतीयों के साथ नस्लवाद करते हैं।' सोशल मीडिया पर चांदनी भगवनानी का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि चांदनी भगवनानी प्यार तूने क्या किया, ये आशिकी और संजीवनी जैसे टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। 

पढ़ें: 'सूरमा भोपाली' की मौत से शोले के 'वीरू' को लगा झटका, जगदीप के लिए धर्मेंद्र ने कही ये बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed