बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत को करीब 24 दिन बीत गए हैं। लेकिन उनकी मौत की अब तक कुछ भी वजह सामने नहीं आई है। सुशांत के निधन को लेकर आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं लेकिन सच्चाई क्या है इस बारे में अब तक कुछ भी सामने नहीं आया है। ऐसे में सुशांत के फैंस का गुस्सा दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है। सुशांत के फैंस ही नहीं बल्कि कई टीवी स्टार्स भी अब इसे लेकर खुलकर सामने आ रहे हैं और सुशांत के लिए सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं।
VIDEO: सुशांत की मौत के बाद संदीप-रिया पर इस अभिनेता ने साधा निशाना, सलमान और अमिताभ से की विनती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वहीं अब टेलीविजन अभिनेता तरुण खन्ना भी इस मामले में मैदान में उतर गए हैं। तरुण ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो के जरिए उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के करीबी दोस्त संदीप सिंह और रिया चक्रवर्ती पर निशाना साधा है। तरुण ने इस वीडियो के जरिए फिल्म इंडस्ट्री पर भी कई सवाल उठाए हैं। साथ ही फिल्मों के बड़े नाम जैसे अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, अजय देवगन और सलमान खान को भी आड़े हाथ लेने के साथ ही साथ इन सभी से विनती भी की है।
तरुण ने इस वीडियो के जरिए अपनी बात रखी है। तरुण इस वीडियो में कह रहे हैं कि सुशांत सिंह राजपूत की जिस दिन से डेथ हुई है तभी से ये बात मुझे काट रही है कि मैं चुप क्यों हूं। सुसाइड करने की एक स्थिति होती है। लेकिन सुशांत के पास ऐसी क्या वजह थी कि उन्हें डिप्रेशन था। तरुण ने कहा कि सुशांत ने अपने करियर में इतना बेहतरीन काम किया है। पवित्र रिश्ता जैसे सुपरहिट सीरियल में उन्होंने काम किया। काय पो छे, धोनी जैसी फिल्मों में काम किया। उन्हें किस बात का डिप्रेशन था। उनकी फाइनेंशियल कंडीशन भी बहुत अच्छी थी। करोड़ों रुपये जिस इंसान ने दान किए हों उसे पैसे की दिक्कत कैसे हो सकती है।
तरुण ने साफ तौर पर वीडियो में कहा है कि सुशांत ने सुसाइड नहीं किया है। उनका मर्डर हुआ है। इस दौरान उन्होंने सुशांत के दोस्त संदीप सिंह पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने जो बॉलीवुड को क्लीनचिट दी है, यह होते कौन हैं ऐसा करने वाले। साथ ही उन्होंने रिया चक्रवर्ती को सुशांत की तथाकथित गर्लफ्रेंड बताते हुए कहा कि इन लोगों को आगे आना चाहिए और सच बताना चाहिए। इसके अलावा तरुण ने बॉलीवुड स्टार्स पर सवाल उठाते हुए कहा कि अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, शाहरुख खान, सलमान खान, रणवीर सिंह और रणबीर कपूर, यह लोग चुप क्यों हैं। सीबीआई जांच की मांग क्यों नहीं करते हैं।
तरुण ने शेखर कपूर और शेखर सुमन को इंडस्ट्री का जेंटलमेन बताते हुए कहा कि केवल ये दो लोग ही इस मामले में खुलकर सामने आए हैं। गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने मुंबई स्थित फ्लैट में मृत पाए गए थे। सुशांत ने ये कदम क्यों उठाया इस बारे में अब तक कुछ भी सामने नहीं आया है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में अब तक करीब 34 लोगों से पूछताछ की जा चुकी है लेकिन फिर भी मामले में कोई खुलासा नहीं हो पाया है।
पढ़ें: कार्ड छपने के बावजूद नहीं हो पाई थी सलमान खान और संगीता बिजलानी की शादी, 10 साल तक किया था डेट