फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उर्वशी ढोलकिया ही नहीं ये दो स्टार भी ब्रेकअप के बाद करेंगे 'नच बलिए', वीडियो में खुला राज

Wed, 26 Jun 2019 06:16 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 26 Jun 2019 06:16 PM IST
विज्ञापन
Chandrakanta actors Vishal Aditya Singh and Madhurima Tuli to be part in Nach Baliye 9 promo out
Vishal Aditya Singh and Madhurima Tuli - फोटो : instagram

'कसौटी जिंदगी के' पहले सीजन में कोमोलिका का किरदार निभाने वाली उर्वशी ढोलकिया को उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड अनुज सचदेवा संग 'नच बलिए 9' के प्रोमो मे देखा गया। वहीं अब विशाल आदित्य सिंह और मधुरिमा तुली का नच बलिए प्रोमो सामने आया है। सामने आए वीडियो में विशाल किंग जबकि मधुरिमा क्वीन के रूप में दिखाई दे रही हैं। 

Chandrakanta actors Vishal Aditya Singh and Madhurima Tuli to be part in Nach Baliye 9 promo out
Vishal Aditya Singh and Madhurima Tuli - फोटो : instagram

इस प्रोमो में सलमान खान के ब्रेसलेट को भी दिखाया गया। यह एक्स कपल एकता कपूर के शो चंद्रकांता में मिले थे। हालांकि शो कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाया था। कहा जाता है कि इस शो के दौरान ही विशाल और मधुरिमा एक दूसरे के करीब आए थे। हालांकि दोनों का रिश्ता ज्यादा वक्त तक नहीं चल सका और अलग हो गए।   
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#NachBaliye9 is coming soon with someone you just can't get your eyes off from! @vishalsingh713 @beingsalmankhan

A post shared by StarPlus (@starplus) on

Chandrakanta actors Vishal Aditya Singh and Madhurima Tuli to be part in Nach Baliye 9 promo out
Geeta Phogat - फोटो : Instagram

खबरों की मानें तो इस बार अंतरराष्ट्रीय रेसलर रह चुकीं गीता फोगाट अपने पति पवन कुमार के संग 'नच बलिए' में नजर आएंगी। पिछले साल भी इस कपल को शो के लिए अप्रोच किया गया था, लेकिन किसी कारणवश वे हिस्सा नहीं सके थे। गीता फोगाट फिल्म 'दंगल' के कारण चर्चा में आई थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chandrakanta actors Vishal Aditya Singh and Madhurima Tuli to be part in Nach Baliye 9 promo out
Nach Baliye 9 - फोटो : twitter

आपको बता दें, इस बार 'नच बलिए' अलग थीम की वजह से भी सुर्खियों में है। इस बार शो में एक्स कपल्स डांस करते नजर आएंगे। यानी ऐसे कपल्स जो अब साथ में नहीं है। इस बारे में सलमान ने कहा था कि 'ये काफी पॉजिटिव होने वाला है क्योंकि एक वक्त जो आपके साथ था अब वो आपके साथ नहीं है तो आप कैसे प्रोफेशनली उसे मैनेज करेंगे।'

विज्ञापन
Chandrakanta actors Vishal Aditya Singh and Madhurima Tuli to be part in Nach Baliye 9 promo out
Salman Khan - फोटो : twitter
'नच बलिए 9' के लिए कई हस्तियों के नाम की चर्चा है। इन हस्तियों में अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी, दृष्टी धामी और नीरज खेमका, रुबीना दिलाइक और अभिनव शुक्ला, प्रिंस नरूला और युविका चौधरी शामिल हैं। कहा जा रहा है कि 'नच बलिए सीजन 9' जुलाई में ऑन एयर हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रवीना टंडन, अली अब्बास जफर और अहमद खान हो सकते हैं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed