'बुद्धू बक्सा'(Television weekly) कॉलम में हम आपको टीवी की दुनिया की छोटी बड़ी हर खबर बताएंगे जिसने हफ्तेभर सुर्खियां बटोरी। हम आपको टीआरपी से लेकर सीरियल के अंदर तक, इसके साथ ही स्टार्स की निजी जिंदगी के बारे में भी चर्चा में रही खबरों का अपडेट देंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते कौन सी 5 खबरों ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी।
रूपसा बनीं 'सुपर डांसर' और सलमान की 400 करोड़ फीस तक, ये हैं टीवी की हफ्तेभर की 5 खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूपसा ने जीता ‘सुपर डांसर चैप्टर 3
चार-पांच महीने के कड़े मुकाबले के बाद आखिरकार डांसिंग रिएलिटी शो सुपर डांसर चैप्टर-3 को अपना विनर मिल गया। रविवार (23 जून) को हुए फाइनल मुकाबले में कोलकाता की रहने वाली 6 साल की रूपसा बताब्याल ने सुपर डांसर चैप्टर-3 का खिताब जीत लिया। इस जीत के साथ ही रूपसा को 15 लाख रूपये का इनाम भी दिया गया है। अपनी जीत पर रूपसा ने कहा कि, ‘सुपर डांसर चैप्टर 3 की ट्रॉफी जीतकर मुझे बहुत खुशी हो रही है। मैं डांसिंग आगे भी जारी रखूंगी क्योंकि मुझे यह पसंद है। अब मैं अपने घर, कोलकाता जाकर पूरे परिवार के साथ सेलिब्रेट करूंगी’।
'बिग बॉस 13' के लिए सलमान को 400 करोड़ की फीस मिलने की खबरें तेज
'बिग बॉस' हमेशा कंटेस्टेंट और सलमान खान (Salman Khan) की फीस की वजह से चर्चा में रहता है। बीते सीजन ऐसी खबरें आई थी कि सलमान ने एक एपिसोड के 11 से 14 करोड़ रुपए चार्ज किए थे। वहीं इस बार भी सलमान खान की फीस को लेकर खबरों का बाजार गरम है। 'बिग बॉस' से जुड़ी खबर की जानकारी देने वाले 'द खबरी' अकाउंट से एक ट्वीट किया गया है। इस ट्वीट के मुताबिक सलमान खान 'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) के लिए 400 करोड़ रुपए लेंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान शो के लिए 31 करोड़ रुपए एक एपिसोड के लेंगे।
'किन्नर बहू' ने अलग अंदाज में मनाई शादी की सालगिरह
टीवी 'सास बिना सुसराल' और 'शक्ति: अस्तित्व के एहसास की' जैसे सीरियल से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने वाली एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक की शादी को एक साल पूरा हो गया। छोटे परदे पर 'किन्नर बहू' के नाम से फेमस हुई रुबीना ने अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ पिछले साल 21 जून को शिमला में शादी रचाई थी। खूबसूरत कपल ने शादी की पहली सालगिरह बीते दिन बहुत ही अलग अंदाज मे मनाई। पहली सालगिरह पर रुबीना ने अपनी और अभिनव की एक रेट्रो स्टाइल वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। वहीं, अभिनव ने सोशल मीडिया पर रुबीना के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा-1 year !"।
टॉप से बाहर हुआ कपिल शर्मा का शो
इस हफ्ते सीरियल की टीआरपी में ज्यादा उलटफेर तो नहीं हुआ लेकिन इस बार भी कपिल का शो टॉप 5 से बाहर है जबकि 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashma) शो को फायदा हुआ है। पहले नंबर पर 'कुंडली भाग्य', दूसरे नंबर पर 'कुमकुम भाग्य', तीसरे नंबर पर 'सुपर डांसर चैप्टर 3', चौथे नंबर पर 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' और पांचवें नंबर पर 'तुझसे है राब्ता' रहा।