बीते दिनों खबर आई थी कि कपिल शर्मा के हास्य शो से हास्य कलाकार चंदन प्रभाकर की छुट्टी कर दी गई है। वह शो में चंदू चायवाला का किरदार करते थे। ऐसे में नये सीजन में फैन्स उन्हें मिस कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर शो के दिवाने जानना चाह रहे थे कि वह शो में क्यों नहीं दिख रहे हैं। ऐसे में चंदू चायवाला यानी प्रभाकर ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि इस बार वह दर्शकों को गुदगुदाने में नाकामयाब रहे जिसके चलते मेकर्स ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया..
PHOTOS: कपिल के शो में लौटा 'चंदू चायवाला', इस बार मिला ये बड़ा रोल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसके बाद यह तय माना जा रहा था कि अब चंदन शो का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। ऐसे में शो के सेट की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिससे यह साबित हो रहा है कि चंदन की शो में वापसी हो गई है। तस्वीरों में चंदन एक महिला के किरदार में नजर आ रहे हैं। जिसे देख उनके फैन्स बहुत खुश हो गए हैं, लेकिन इस बार वह चंदू चायवाले के किरदार में नहीं होंगे।
यह तस्वीर कपिल शर्मा ने शेयर की है जिसमें शो के मुख्य कलाकारों के साथ चंदन भी नजर आ रहे हैं। तस्वीर में खास यह है कि कपिल इसमें एक दूल्हे के किरदार में दिख रहे हैं। वहीं, हास्य कलाकार राजीव ठाकुर भी हैं जो सबसे अलग लुक में देखे जा रहे हैं। साथ ही उनका हेयरस्टाइल भी काफी हास्यस्पद है।
A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma) on
हाल में चंदन ने महा शिवरात्रि के मौके पर इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर पर एक यूजर ने उनसे पूछा- हैप्पी महाशिवरात्री प्यारे चंदन जी, आप महान हैं और कोई भी आपको कभी नहीं हरा सकता है। आपय जल्द से जल्द शो में वापस आएं। हम आपको बहुत याद कर रहे हैं। हम सभी चंदू से प्यार करते हैं।
फैंन के इस कमेंट पर चंदन ने जवाब देते हुए लिखा था- मैं जानबूझ कर शो से गायब नहीं हूं. शायद मेरा किरदार और मेरी एक्टिंग काम नहीं कर रही है इसलिए शो मेकर्स मुझे एपिसोड में नहीं ले रहे हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Chandan Prabhakar (@chandanprabhakar) on Mar 4, 2019 at 4:55am PST