{"_id":"62d25ff80dfd1b2dae0d6b9d","slug":"chhavi-mittal-gave-a-befitting-reply-to-the-trolls-for-trolling-her-cancer-post-said-fought-a-very-hard-battle-to-save-them","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chhavi Mittal: कैंसर पोस्ट पर ट्रोल करने वालों को छवि मित्तल ने दिया करारा जवाब, कहा- मैंने उन्हें बचाने के लिए….","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Chhavi Mittal: कैंसर पोस्ट पर ट्रोल करने वालों को छवि मित्तल ने दिया करारा जवाब, कहा- मैंने उन्हें बचाने के लिए….
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sat, 16 Jul 2022 12:23 PM IST
सार
छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री छवि मित्तल ने हाल ही में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को मात दी है। जिंदगी की इस लड़ाई के जीत हासिल करने के बाद से ही एक्ट्रेस अपने मुखर अंदाज और साहस से सभी को प्रेरित कर रही हैं।
विज्ञापन
1 of 5
छवि मित्तल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री छवि मित्तल ने हाल ही में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को मात दी है। जिंदगी की इस लड़ाई के जीत हासिल करने के बाद से ही एक्ट्रेस अपने मुखर अंदाज और साहस से सभी को प्रेरित कर रही हैं। जीवन के इस मुश्किल समय का उन्होंने काफी मजबूती से सामना किया। हालांकि, इस दौरान उन्हें कई बार ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा। यहां तक कि सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें उनके कैंसर के अनाउंसमेंट वाले पोस्ट पर भी ट्रोल कर डाला। कई नेटिजन्स ने उनके इस पोस्ट पर हेट कमेंट भी किए थे। अब इस पर एक्ट्रेस ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
2 of 5
छवि मित्तल
- फोटो : सोशल मीडिया
छवि मित्तल ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी दो तस्वीरें साझा की हैं। शेयर की गईं इन तस्वीरों में से पहली फोटो छवि के कैंसर अनाउंसमेंट के समय की है। जबकि दूसरी तस्वीर उनके कैंसर से ठीक होने के बाद की है। इन दोनों ही तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है। छवि ने एक लंबा-चौड़ा नोट लिखते हुए कहा कि, “इन दो तस्वीरों को मैंने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। पहला मेरा ब्रेस्ट कैंसर अनाउंसमेंट का पोस्ट है, जबकि दूसरा पोस्ट कैंसर रिकवरी और प्रोग्रेस के दौरान की है। दोनों में ही मैंने एक जैसे ही कपड़े पहने हैं।”
3 of 5
छवि मित्तल
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री ने आगे लिखा, “दोनों फोटोज में मेरे ब्रेस्ट थोड़े दिख रहे हैं। एक तस्वीर में मैंने अपनी टी-शर्ट को ऊपर उठाया हुआ है। वहीं कैंसर की घोषणा वाले पोस्ट में मेरे ब्रेस्ट थोड़े ज्यादा दिख रहे हैं। मैं कैंसर को लेकर काफी भावुक थी। आगे क्या होगा मैं इस डर से लड़ रही थी। मुझे डर था कि मैं पहले की तरह जी रह पाऊंगी या मुझे समझौता करना पड़ेगा। इस पोस्ट के बाद नेटिजन्स ने मुझे प्यार दिया। कैंसर से लड़ाई के दौरान मैंने अपने अंदर साहस जुटाया और तय किया कि कुछ भी हो, कैंसर के बाद जीवन की गुणवत्ता बेहतर होगी, क्योंकि इस लड़ाई के बाद अगर मैं जीवित रही तो मैं केवल मजबूत बनूंगी, पहले से कहीं ज्यादा।”
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
छवि मित्तल
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने आगे कहा कि, उनकी तस्वीरों ने जहां उन्हें दूसरों के लिए साहसी बनाया, वहीं इसकी वजह से उन्हें काफी हेट कमेंट्स का भी सामना करना पड़ा। छवि ने आगे लिखा कि, "दूसरी फोटो शेयर करने पर मुझे नफरत भरे कमेंट्स मिले जैसे “सब कुछ शेयर नहीं करना चाहिए”, "यह सम्मानजनक नहीं है", "पता नहीं वह क्या बनने की कोशिश कर रही हैं" आदि। मैं आपको बता दूं, प्रिय महिलाओं, यह डबल स्टैंडर्ड है। मेरे ब्रेस्ट के साथ मेरा जुड़ाव बयान नहीं किया जा सकता। मैंने उन्हें बचाने के लिए बहुत कठिन लड़ाई लड़ी है।”
घर की लक्ष्मी बेटियां, बंदिनी और विरासत जैसे धारावाहिकों में अभिनय के लिए जानी जाने वाली छवि मित्तल को अप्रैल में ब्रेस्ट कैंसर का पता चला था। गौरतलब है कि छवि मित्तल अस्पताल में सीने पर लगी चोट का इलाज करवाने गई थीं। इसी दौरान उन्हें कैंसर के बारे में पता चला था। इसके बाद उन्होंने तुरंत अपना इलाज करवाया। अपने इलाज के दौरान छवि ने अपने पॉजिटिव एटीट्यूड से हर किसी को हैरान कर दिया। इस दौरान फैंस ने छवि के हौसले की खूब तारीफ की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।