फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन के बीच खेतों में पहुंचीं टीवी की 'छोटी बहू', वीडियो में करती दिखीं ये काम

Wed, 08 Jul 2020 08:15 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 08 Jul 2020 08:15 AM IST
विज्ञापन
chhoti bahu fame actress rubina dilaik shares farming video
रुबीना दिलैक - फोटो : सोशल मीडिया

लॉकडाउन में धीरे- धीरे ढील दी जा रही है। ऐसे में मुंबई में शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। हालांकि अभी कुछ ही सीरियल की शूटिंग चल रही है। कई कलाकार अभी भी घर पर ही हैं और खाली वक्त में अपनी दूसरे हॉबीज को पूरा कर रहे हैं। बीते दिनों नवाजुद्दीन अपने गांव में खेती करते दिखे थे। अब एक और अभिनेत्री का वीडियो सामने आया है जिसमें वो खेतों में मूली उखाड़ती नजर आ रही हैं। 

chhoti bahu fame actress rubina dilaik shares farming video
रुबीना दिलैक - फोटो : सोशल मीडिया

'शक्ति अस्तित्व के अहसास की' और 'छोटी बहू' जैसे सीरियल में काम कर चुकीं रुबीना दिलैक खेतों में पेड़ पौधों के साथ वक्त बिता रही हैं। रुबीना पिछले कुछ समय से लगातार खेत से वीडियोज और तस्वीरें साझा कर रही हैं। हालांकि इस बार का टास्क उनके लिए बिल्कुल भी आसान नहीं रहा। 

chhoti bahu fame actress rubina dilaik shares farming video
रुबीना दिलैक - फोटो : सोशल मीडिया

रुबीना ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, 'क्या ये सिर्फ मैं हूं या हर एक्टर सब्जियों के जरिए सुर्खियां बटोर रहा है? जैसे मैंने किया?' वीडियो में रुबीना तीन मूलियों को उखाड़ने की कोशिश करती दिखती हैं। उन्होंने इन मूलियों को नाम भी दिया बेबी मूली, मम्मा मूली और पापा मूली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
chhoti bahu fame actress rubina dilaik shares farming video
रुबीना दिलैक - फोटो : सोशल मीडिया

रुबीना ने दो वीडियो साझा किए हैं। पहले वीडियो में रुबीना मूली उखाड़ पाने में नाकाम रहती हैं। दूसरे वीडियो में वो एक एक कर तीन मूली उखाड़ती दिखती हैं। इस दौरान रुबीना बिल्कुल थक जाती हैं हालांकि खेत से फ्रेश सब्जी तोड़ने की खुशी उनके चेहरे पर साफ झलकती है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Is it Me or every “actor “ personifies vegetables 😛 like i just did ......

A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik) on

विज्ञापन
chhoti bahu fame actress rubina dilaik shares farming video
रुबीना दिलैक - फोटो : सोशल मीडिया

लुक्स की बात करें तो रुबीना ने स्पोर्टी लुक अपना रखा है। उन्होंने गुलाबी और सफेद रंग का टॉप पहना हुआ है। साथ ही योगा पैंट्स और शूज कैरी किए हैं। रुबीना के इस वीडियो पर उनके फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं और उनकी इस सादगी की तारीफ कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed