फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कॉमेडियन भारती सिंह के हाथ लगा कोरोना वायरस का वैक्सीन, खूब देखा जा रहा ये वीडियो

Mon, 30 Mar 2020 08:26 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Mon, 30 Mar 2020 08:26 AM IST
विज्ञापन
Comedian Bharti Singh gets coronavirus vaccine video viral
Bharti Singh - फोटो : file photo

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का कहर देश में लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को कोरोना से जम्मू-कश्मीर, गुजरात और महाराष्ट्र में एक-एक लोगों की मौत हो गई। देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 27 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कुल मरीजों की संख्या 1047 हो गई है। इसमें 95 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस का तोड़ निकालने के डॉक्टर्स जुटे हुए हैं। इस बीच कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) ने इस वायरस से निजात पाने के लिए वैक्सीन के बारे में बताया। अभिनेत्री का दावा है कि इस वैक्सीन से कोरोना किसी को भी नहीं होगा।

Comedian Bharti Singh gets coronavirus vaccine video viral
भारती सिंह - फोटो : file photo

इस वीडियो को भारती ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। वीडियो को शेयर करते हुए भारती ने लिखा- 'कृपया ध्यान से देखना और सुनना।' वीडियो में भारती कह रही हैं- 'दोस्तों खुशखबरी है आपके लिए। कोरोना वायरस का जो वैक्सीन है वो आ चुका है। इसका नाम है GPB21D.. अगर आप इसे 21 दिन तक कम से कम लेते हैं तो इससे आपको कोरोना वायरस नहीं होगा।'

Comedian Bharti Singh gets coronavirus vaccine video viral
harsh and bharti singh - फोटो : file photo

भारती वीडियो में आगे कह रही हैं- 'साथ में ये जो कोरोना वायरस किसी और को भी नहीं फैलेगा। इस वैक्सीन का पूरा नाम है- घर पर बैठो कम से कम 21 दिन के लिए।' भारती के इस वीडियो को अब तक एक लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। भारती का ये वीडियो चर्चा में बना हुआ है इसमें वो पीएम मोदी के 21 दिन के लॉकडाउन का समर्थन कर रही हैं। साथ ही लोगों से घर पर बैठने की अपील भी कर रही हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

plss dhiyaan se dekhna aur sunna #GPB21D #gocoronago #indiafightscoronavirus #stayhealthy #stayhome #timepass @haarshlimbachiyaa30 @indiatiktok

A post shared by Bharti Singh (@bharti.laughterqueen) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Comedian Bharti Singh gets coronavirus vaccine video viral
कोरोना का प्रकोप और दिहाड़ी मजदूर - फोटो : पीटीआई

आपको बता दें, कोरोना से निपटने के लिए सरकार ने 21 दिन के लॉकडाउन का एलान किया है। इन 21 दिनों में जरूरी सेवाओं के अलावा बाकी सभी चीजें बंद हैं। जिेसमें स्कूल, कॉलेज, सिनेमाघर , मॉल, कपड़ों की दुकानें भी शामिल है। इसके अलावा फिल्मों और सीरियल्स की शूटिंग भी बंद कर दी गई है। 

विज्ञापन
Comedian Bharti Singh gets coronavirus vaccine video viral
वाराणसी में लोग जरूरी सामान लेने निकले - फोटो : अमर उजाला

सभी सितारे इस वक्त घर पर ही है और अपने अपने तरीके से प्रशंसकों से जुड़े रहने की कोशिश कर रहे हैं। भारती के अलावा कई और सितारों ने इस तरह से वीडियो पोस्ट कर लोगों से घर बैठने की अपील की है। वहीं कुछ सितारे लाइव चैट के जरिए भी अपने फैंस से जुड़े हुए हैं।

सामने आई कनिका कपूर की चौथी कोरोना रिपोर्ट, देखकर परेशान हुए घरवाले

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed