फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस फीमेल कॉमेडियन का 11 साल बाद रियलिटी शो पर बड़ा खुलासा, एक फैसले से कैसी हुई हालत

Wed, 10 Jul 2019 04:38 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 10 Jul 2019 04:38 PM IST
विज्ञापन
Comedian Sugandha Mishra revealed shocking thing about reality show she replaced by child artist
Sugandha Mishra - फोटो : instagram

टीवी हो या फिर फिल्म इंडस्ट्री आए दिन स्टार्स के अचानक शो छोड़ देने से लेकर उनके बाहर निकाल देने की खबरें आती रहती हैं। ऐसा ही कुछ कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा (Sugandha Mishra) के साथ हो चुका है। इस बात का खुलासा कॉमेडियन ने 11 साल बाद किया। एक इंटरव्यू के दौरान सुगंधा ने निजी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किए। साथ ही अपना दर्द बयां किया।

Comedian Sugandha Mishra revealed shocking thing about reality show she replaced by child artist
Sugandha Mishra - फोटो : instagram

सुगंधा मिश्रा (Sugandha Mishra) ने हिंदुस्तान टाइम्स से इंटरव्यू के दौरान यह राज खोला। इंटरव्यू में सुगंधा ने कहा- 'साल 2008 में मुझे किड्स रियलिटी शो में बतौर होस्ट साइन किया गया था। इस रियलिटी शो से पहले मैंने सिर्फ कॉमेडी और एक्टिंग की थी। इस वजह से मेरी आवाज का थ्रो स्ट्रॉन्ग नहीं था। आवाज के आधार पर मेकर्स ने कहा कि मैं होस्टिंग करने के लिए सक्षम नहीं हूं।' 

Comedian Sugandha Mishra revealed shocking thing about reality show she replaced by child artist
Sugandha Mishra - फोटो : instagram

सुगंधा ने आगे कहा- 'शो के दूसरे एपिसोड में मेरी जगह एक चाइल्ड आर्टिस्ट को रख लिया गया था। मेकर्स ने मुझे बोला कि यह बच्चों का शो है तो इसे बच्चा ही होस्ट करेगा। जब मैंने पूछा कि साइन करने से पहले नहीं सोचा? इस शो को साइन करने के लिए मैंने दूसरे प्रोजेक्ट्स के लिए मना कर दिया और मेरा बहुत नुकसान हुआ। मां को बुलाया और उनके सामने बहुत रोई।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Comedian Sugandha Mishra revealed shocking thing about reality show she replaced by child artist
Sugandha Mishra - फोटो : instagram

इंटरव्यू में सुगंधा ने कहा- 'इस रियलिटी शो की वजह से मैंने किराए पर एक अपॉर्टमेंट ले लिया था। मुझे लगा था कि शो 3 महीनों तक चलेगा और मैं किराया दे सकूंगी। जब शो से बाहर निकाला गया तो टूट गई थी। उस वक्त इंडस्ट्री में नई थी इसलिए नहीं पता था कि इसे कैसे हैंडल करना है। मैंने कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था लेकिन खुद को असहाय महसूस कर रही थी। इस वाकया ने मुझे बहुत कुछ सिखाया।' 

विज्ञापन
Comedian Sugandha Mishra revealed shocking thing about reality show she replaced by child artist
Sugandha Mishra - फोटो : instagram

सुगंधा मिश्रा ने 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' शो से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस शो साल 2008 में ऑनएयर हुआ था। इसके बाद सुगंधा ने कई सारे शोज किए लेकिन पहचान कपिल शर्मा को शो से मिली। इस शो में सुगंधा ने टीचर विद्यावती का किरदार निभाया था। आखिरी बार सुगंधा 'कानपुर वाले खुरानाज' में नजर आई थीं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed