{"_id":"5d09b8588ebc3e54f319ca9c","slug":"comedy-circus-mahasangam-gangu-bai-aka-saloni-daini-turned-18-huge-transformation-in-look","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"18 साल में इतनी बदल गईं टीवी की नन्हीं कॉमेडियन 'गंगूबाई', तस्वीरों में पहचानना भी मुश्किल","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
18 साल में इतनी बदल गईं टीवी की नन्हीं कॉमेडियन 'गंगूबाई', तस्वीरों में पहचानना भी मुश्किल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Wed, 19 Jun 2019 02:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Saloni Daini
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी पर सभी को हंसी के ठहाके लगवाने वाली 'गंगूबाई' को कौन नहीं जानता। अपनी चुलबुली अदाओं और जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग से लोगों को गुदगुदाने वाली 'गंगूबाई' (Gangubai) का आज जन्मदिन है। 'गंगूबाई' के नाम से मशहूर इस कॉमेडियन का असली नाम सलोनी डैनी (Saloni Daini) है। सलोनी ने महज 3 साल की उम्र से छोटे पर्दे पर एंट्री की थी और जल्द ही लोगों के दिलों में जगह बना ली। सलोनी लंबे वक्त से लाइमलाइट से दूर हैं और अब 18 साल की हो चुकी हैं। 'गंगूबाई' नाम से मशहूर सलोनी के लुक में अब काफी बदलाव आ गया है। यहां तक कि उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो जाएगा।
2 of 5
Saloni Daini
- फोटो : instagram
सलोना डैनी ने 'कॉमेडी सर्कस महासंगम' (Comedy Circus Mahasangam) रियलिटी शो से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस शो में सलोनी ने 'गंगूबाई' के किरदार से लोगों को खूब हंसाया था। यह किरदार लोगों को इतना पसंद आया कि वह टीवी इंडस्ट्री और फैंस के बीच 'गंगूबाई' के नाम से जाने जानी लगीं। सलोनी सबसे कम उम्र की कॉमेडियन हैं।
3 of 5
Saloni Daini
- फोटो : instagram
बहुत ही कम लोग इस बात को जानते होंगे कि सलोनी ने महज 3 साल की उम्र में मराठी सीरियल्स के अलावा मराठी और हिंदी फिल्मों में काम किया। सलोनी की एक म्यूजिक एलबम भी रिलीज हुई थी जिसका नाम 'डिज्नी' है। सलोनी का एक और हुनर है जिसने लोगों को उनका मुरीद कर दिया। सलोनी बड़े-बड़े स्टार्स और राजनीति से जुड़े लोगों की मिमिक्री भी करती हैं जो दर्शकों को खूब पसंद आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Saloni Daini
- फोटो : instagram
'कॉमेडी सर्कस' के अलावा सलोनी शाहरुख खान के साथ 'क्या आप पांचवीं पास से तेज हैं?' शो के प्रोमो में भी नजर आ चुकी हैं। इसके साथ ही सलोनी 'मैं 13 हूं फॉर#फेम' भी किया। इसके अलावा एमटीवी के शो एमटीवी 'बिग एफ सीजन 2' में भी नजर आ चुकी हैं। टीवी इंडस्ट्री में 'गंगूबाई' बनकर तलहका मचाने वाली सलोनी अब 18 साल की हो चुकी हैं और उनके लुक में भी काफी बदलाव आ गया है।
विज्ञापन
5 of 5
Saloni Daini with friends
- फोटो : instagram
सलोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उन्होंने अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सलोनी बदली हुई नजर आ रही हैं। इंस्टाग्राम पर सलोनी तस्वीरों के साथ मस्ती करते हुए वीडियो भी शेयर करती रहती हैं। तस्वीरों को देखकर कहा जा सकता है कि सलोनी घूमने की शौकीन हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।