सब्सक्राइब करें

खुलासा: डिप्रेशन का शिकार हो चुके हैं कॉमेडी किंग कपिल शर्मा, कहा- पत्नी गिन्नी ने दिया साथ, मां को नहीं थी इसकी खबर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Wed, 29 Sep 2021 10:25 AM IST
विज्ञापन
comedy king kapil sharma revealed about his depression days says wife ginni chatrath is my biggest pillar
परिवार के साथ कपिल शर्मा - फोटो : instagram/kapilsharma

कपिल शर्मा लगातार पिछले कई सालों से अपनी कॉमेडी से लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। लेकिन कपिल का कॉमेडी किंग बनना का ये सफर बिलकुल भी आसान नहीं था। पंजाब अमृतसर से आए कपिल शर्मा ने अपने कॉमेडी के अंदाज से हर किसी का दिल जीता। कई बार ऐसा हुआ जब कपिल ने अपनी जिंदगी में कई उतार चढ़ाव देखें, लेकिन कभी भी अपने सपनों का पीछा करना नहीं छोड़ा। कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ने ये ठान लिया था कि वो अपना सपना पूरा करके ही रहेंगे। हालांकि कॉमेडी के साथ-साथ कपिल शर्मा का विवादों से भी गहरा नाता रहा।



डिप्रेशन का शिकार हुए थे कपिल शर्मा

कपिल शर्मा के चेहरे की मुस्कुराहट देखने के बाद इस बात का अंदाजा लगाना वाकई मुश्किल है कि कपिल शर्मा कभी भी मानसिक तनाव से गुजर सकते हैं। लेकिन ये सच है और इस बात का खुलासा खुद कपिल ने मीडिया से खास बातचीत के दौरान किया। कपिल ने बताया कि उनकी जिंदगी में एक समय आया था जब वह धीरे-धीरे डिप्रेशन का शिकार हुए और इसके बारे में उन्हें खुद नहीं पता था। उन्होंने ये भी बताया कि इस दौरान उनकी पत्नी ने उनका खूब साथ दिया।

Trending Videos
comedy king kapil sharma revealed about his depression days says wife ginni chatrath is my biggest pillar
कपिल शर्मा, गिन्नी चतरथ, अनायरा शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम

गिन्नी को बताया अपना ‘पिलर’

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ने अपने उन दिनों को याद करते हुए कई खुलासे किए। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ ने मुश्किल के दिनों में उनका खूब साथ दिया। सिर्फ यही नहीं कपिल शर्मा ने गिन्नी को अपना ‘पिलर’ बताया। एक फेस्ट के दौरान उन्होंने बताया कि कैसे उनके मुश्किल समय में उनकी पत्नी स्तंभ की तरह खड़ी रहीं, क्योंकि उन्हें पता था उनके साथ क्या हो रहा है। अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े सवालों का जवाब दिया और उन्होंने कहा कि उन्हें एहसास हुआ कि उनके साथ क्या हुआ था जब मीडिया ने यह कहना शुरू कर दिया कि वह अवसाद में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
comedy king kapil sharma revealed about his depression days says wife ginni chatrath is my biggest pillar
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

काफी मुश्किल भरे थे वो दिन

कपिल शर्मा ने बताया कि वो दिन उनके लिए काफी मुश्किल भरे थे क्योंकि उनपर नकारात्मक बातों का असर ज्यादा हो रहा था। उनकी उम्मीद खत्म हो चुकी थी कि उनकी जिंदगी में कुछ अच्छा होगा। उन्होंने खुलासा करते हुए कहा जब आप मानसिक तनाव में होते हैं तो आपके दिमाग में एक ऐसा केमिकल घुस जाता है जो आपको सकारात्मक सोचने नहीं देता। लेकिन मेरे डिप्रेशन के उस दौर में गिन्नी और मेरा परिवार मेरी हिम्मत बनें।

comedy king kapil sharma revealed about his depression days says wife ginni chatrath is my biggest pillar
 द कपिल शर्मा शो - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी पर वापसी का पत्नी को दिया क्रेडिट  

कपिल शर्मा ने बातचीत में खुलासा करते हुए बताया कि उनकी पत्नी ही वो शख्स थीं जिन्होंने उन्हें टीवी पर वापस आने के लिए प्रेरित किया। कपिल ने कहा वह मेरे साथ स्तंभ की तरह खड़ी रहीं और मेरे जीवन की एक बड़ी ताकत बनीं। उन्होंने ही मुझसे कहा था कि मुझे टीवी पर वापसी करनी चाहिए क्योंकि जनता मुझसे बहुत प्यार करती है।

विज्ञापन
comedy king kapil sharma revealed about his depression days says wife ginni chatrath is my biggest pillar
कपिल शर्मा - फोटो : instagram/kapilsharma

मां को नहीं थी डिप्रेशन की खबर

कपिल ने इस बातचीत में ये भी बताया कि उनकी मां एक घरेलू महिला हैं इसलिए उन्हें डिप्रेशन और मानसिक बीमारियों के बारे में कुछ नहीं पता था। उन्होंने कहा सिर्फ उनकी मां को ही नहीं बल्कि उन्हें भी इस बारे में जानकारी नहीं थी, लेकिन पेपर वालों का भला हो जिन्होंने लिखा ‘कपिल शर्मा हुए मानसिक तनाव का शिकार’। तब मुझे एहसास हुआ कि मेरे साथ असल में क्या हुआ है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed