सब्सक्राइब करें

विवाद: जातिगत टिप्पणी मामले में अभिनेत्री युविका चौधरी गिरफ्तार, 3 घंटे की पूछताछ के बाद मिली अंतरिम जमानत

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Tue, 19 Oct 2021 08:52 AM IST
विज्ञापन
Controversy: Actress Yuvika Chaudhary arrested in caste remark case,got interim bail after 3 hours of interrogation
युविका चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री युविका चौधरी और प्रिंस नरूला की पत्नी को हाल ही में  हरियाणा पुलिस ने अपमानजनक टिप्पणी मामले में गिरफ्तार किया। बीते दिनों अभिनेत्री का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था। अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर इस वीडियो के कारण वह काफी ट्रोल भी हुई थी। दरअसल, अभिनेत्री ने इस वीडियो में जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया था। जिसके बाद इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सोमवार को उन्हें गिफ्तार कर लिया। 

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने अभिनेत्री को 3 घंटे पूछताछ करने के बाद औपचारिक जमानत पर छोड़ दिया है। अभिनेत्री पर आरोप है कि उन्होंने अनुसूचित जाति के प्रति अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। उन्होंने बीते मई महीने में ये टिप्पणी की थी, जिसके बाद काफी हंगामा भी देखने को मिला था। मामले में उनके खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। एक्ट्रेस के खिलाफ दलित अधिकार कार्यकर्ता रजत कलसन ने मामला दर्ज कराया था।  

Trending Videos
Controversy: Actress Yuvika Chaudhary arrested in caste remark case,got interim bail after 3 hours of interrogation
युविका चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

युविका का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही संबंधित वर्ग के लोगों ने एक्ट्रेस के खिलाफ गुस्सा जाहिर करते हुए हांसी थाने में उनके खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया था। इसके बाद शिकायतकर्ताओं ने वीडियो पुलिस को सौंपते हुए उसके आधार पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Controversy: Actress Yuvika Chaudhary arrested in caste remark case,got interim bail after 3 hours of interrogation
युविका चौधरी और प्रिंस नरूला - फोटो : सोशल मीडिया

मामले में फिलहाल उन्हें पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी है। युविका मुंबई से हांसी पहुंची थीं। इस दौरान उनके पति प्रिंस नरूला भी उनके साथ दिखाई दिए। उनके वकील अशोक बिश्नोई ने कहा कि, ‘मेरी क्लाइंट हाई कोर्ट के दिशा-निर्देशों के अनुसार जांच में शामिल हुईं और वह अभी अंतरिम जमानत पर हैं।' अब इस केस में 24 नवंबर को हाईकोर्ट में सुनवाई होगी।
 

 

Controversy: Actress Yuvika Chaudhary arrested in caste remark case,got interim bail after 3 hours of interrogation
युविका चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर युविका का यह वीडियो वायरल होते ही उनके खिलाफ ट्विटर पर अरेस्ट युविका चौधरी ट्रेंड हुआ था। वहीं, मामले को बढ़ता देख अभिनेत्री ने मांफी मांगते हुए ट्वीट किया था, 'हेलो दोस्तों, मैंने अपने आखिरी वीडियो ब्लॉग में जिस शब्द का इस्तेमाल किया था, मुझे उसका सही मतलब नहीं पता था। मेरा मकसद किसी को आहत करना नहीं था। मैं हर एक शख्स से माफी मांगती हूं। आशा है कि आप सब मेरी बात समझेंगे। सभी को प्यार।' 

विज्ञापन
Controversy: Actress Yuvika Chaudhary arrested in caste remark case,got interim bail after 3 hours of interrogation
मुनमुन दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया

यह पहली बार नहीं है जब किसी जानी- मानी हस्ती को जातिगत टिप्पणी के चलते गिरफ्तार किया गया हो। इससे पहले हाल ही में क्रिकेटर युवराज सिंह को भी इस मामले में गिफ्तार किया गया था। वहीं, तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता के खिलाफ भी इस मामले शिकायत दर्ज कराई गई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed