{"_id":"5e732b078ebc3e76b5636b5a","slug":"corona-virus-paras-chhabra-and-shehnaz-gill-show-mujhse-shaadi-karoge-gone-off-air","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कल से बंद हो जाएगा शो 'मुझसे शादी करोगे', कोराना वायरस के चलते हुआ ऑफ एयर","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
कल से बंद हो जाएगा शो 'मुझसे शादी करोगे', कोराना वायरस के चलते हुआ ऑफ एयर
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: भावना शर्मा
Updated Thu, 19 Mar 2020 01:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
mujhse shaadi karoge
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी के लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 13वें सीजन की समाप्ति के बाद शुरू हुए रियलिटी शो 'मुझसे शादी करोगे' का भी अंतिम समय निकट आ गया है। निर्माताओं ने इस शो को बिग बॉस जैसी टीआरपी कमाने की आशा लेकर शुरू किया था, लेकिन यह उनकी आशाओं पर खरा नहीं उतर पाया। शो का आखिरी एपीसोड 27 मार्च को प्रसारित होना था लेकिन इसके निर्माताओं ने अब इसे हफ्ता भर पहले यानी शुक्रवार को ही खत्म कर देने का फैसला किया है।
2 of 4
aras Chhabra and Shehnaz Kaur Gill
- फोटो : Instagram
'मुझसे शादी करोगे' के शुरू होने के साथ ही इसको 13 हफ्ते तक चलाने की बात कही गई थी। लेकिन अचानक फैले कोरोना वायरस के डर से सभी शूटिंग्स बंद की गईं इसलिए इस शो पर भी ताला लग गया है। यह शो 'बिग बॉस 13' दो के प्रतिभागियों शहनाज गिल और पारस छाबड़ा के स्वयंवर को लेकर फिल्माया जा रहा था। दोनों प्रतियोगियों को लुभाने के लिए छह लड़कियां और छह लड़के दिए गए थे, जिसके अंत में उन्हें किसी एक को चुनना था।
3 of 4
shehnaz gill
- फोटो : colors tv
जब कोरोनावायरस ने भारत में अपने पैर पसारना शुरू किए, तो शो में भाग ले रहे सभी प्रतिभागियों को घर से निकलने का आदेश दिया गया। 9 मार्च को ही शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वाली आंचल खुराना को पारस ने अपनी पत्नी चुना और आंचल को इस शो का विजेता घोषित किया गया। इससे पहले ही शहनाज को घर छोड़ने के लिए बोल दिया गया था, क्योंकि कोई भी प्रतियोगी उन्हें लुभाने में कामयाब नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
shehnaz gill
- फोटो : colors instagram
इस अचानक से हुए पैकअप के बारे में आंचल ने कहा, 'जब मैंने इस शो को साइन किया था, तो मुझसे कहा गया कि यह शो 17 मई तक चलेगा। इसके बाद कुछ दिन पहले ही हमें बताया गया कि अब इस शो को 27 मार्च को ही बंद कर दिया जाएगा। तब हमें इसका कोई कारण नहीं बताया गया था। लेकिन अब सोमवार को ही हमें फिर से बोला गया कि अब इसका पैकअप तुरंत करना पड़ेगा, क्योंकि पूरी इंडस्ट्री अचानक से बंद हो गई है। हमने शो का फाइनल सिर्फ एक घंटे में शूट किया, और शाम आठ बजे के आसपास हम अपने घर निकल गए।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।