कोरोना वायरस की वजह से पूरे देश को लॉकडाउन किया गया है। इसको फैलने से रोकने के लिए लोगों को घर में ही रहने की हिदायत दी गई है। वहीं लॉकडाउन के चलते दिहाड़ी मजदूरों और गरीब लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा रहा है। सरकार अपने स्तर पर इनके लिए आर्थिक मदद और जरूरत का सामना उपलब्ध करवाने की कोशिश में जुटी हुई है। वहीं बॉलीवुड सितारे भी कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों की मदद कर रहे हैं।
मजदूरों के परिवार को टीवी की इस बहू ने लिया गोद, इस तरह से कर रही हैं कोरोना प्रभावितों की मदद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब तक बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री से जुड़े कई सितारे दिहाड़ी मजदूरों और गरीब लोगों की मदद के लिए आगे आ चुके हैं। इनमें से एक नाम छोटे पर्दे की मशहूर बहू और अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी का भी है। जी हां देवोलीना भट्टाचार्जी ने कोरोना वायरस से प्रभावित दो परिवारों को गोद लेने का फैसला किया है। इससे पहले वह गर्भवती महिला की मदद करने की वजह से सुर्खियों में थीं।
देवोलीना भट्टाचार्जी की ओर से मजदूरों के परिवार को मदद करने की जानकारी उनकी एक सोशल मीडिया पोस्ट से सामने आई है। Veera kunapareddy नाम के अकाउंट से ये जानकारी दी गई है कि अभिनेत्री ने पीएम केयर फंड में सहयोग देने के साथ दो मजदूर परिवार को एक महीने के लिए गोद लिया है। इस दौरान वह परिवार को राशन से लेकर सभी तरह का जरूरत का सामान मुहैया करवाएंगी।
Thank youuuu so much @Devoleena_23 for Adopting 2 families for 1 month Nd Donating Money for Thier food & groceries ...
This will be the best bihu gift for your Assam fans
God bless you ❤️🙌 @Devoleena_23 pic.twitter.com/CdhQ8Ffl9v
Veera kunapareddy ने अपने ट्वीट में लिखा, 'दो परिवार को एक महीने के लिए गोद लेने के लिए देवोलीना भट्टाचार्जी आपका बहुत शुक्रिया, उनको खाने और जरूरत के सामान के लिए आर्थिक मदद देने के लिए भी शुक्रिया। ये आपके असमिया फैंस के लिए बेहद शानदार बिहू तोहफा होगा।' देवोलीना भट्टाचार्जी की फैन ने उन्हें अपने इस ट्वीट में टैग भी किया 'है। उनका ये ट्वीट काफी वायरल हो रहा है।
वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो देवोलीना एक गैर सरकारी संगठन से जुड़कर कोरोवा वायरस से प्रभावित लोगों की मदद कर रही हैं। इस गैर सरकारी संगठन का नाम 'हेल्पिंग हैंड्स' है। इससे पहले देवोलीना एक प्रेग्नेंट महिला की भी मदद करने की वजह से चर्चा में थीं। अस्पताल में भर्ती महिला को ओ नेगेटिव ब्लड ग्रुप की जरूरत थी। जिसके बाद अभिनेत्री ने अपनी एक फेसबुक दोस्त की मदद से महिला को खून उपलब्ध करवाया था।
पढ़ें: जी5 ने निकाला घरों में घुसपैठ का नया तरीका, बच्चों को मुफ्त में दिखाएगा ये सारी सीरीज