{"_id":"5e9ac7d38ebc3e72c3301ac7","slug":"ramayan-after-ravan-vadh-this-picture-of-arun-govil-and-arvind-trivedi-is-just-pure-gold","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ramayan: युद्ध में जाने से पहले 'राम' और 'रावण' ने मिलाया था हाथ, देखिए 30 साल पुरानी ये Throwback तस्वीर","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Ramayan: युद्ध में जाने से पहले 'राम' और 'रावण' ने मिलाया था हाथ, देखिए 30 साल पुरानी ये Throwback तस्वीर
दूरदर्शन पर प्रसारित हुए रामायण के आज के एपिसोड में बुराई पर अच्छाई की जीत हो चुकी है। भगवान राम ने रावण का वध कर दिया है। सुबह से ही सोशल मीडिया पर #रामायण ट्रेंड कर रहा है। भगवान राम और रावण का युद्ध रामायण का बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे में लोगों ने बड़े ही चाव से इसे देखा।
2 of 5
'रावण'
- फोटो : ट्विटर
इस बीच रामायण में राम और रावण का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल और अरविंद त्रिवेदी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यह तस्वीर शायद राम-रावण का युद्ध सीक्वेंस शूट करने से पहले का है। जिसमें दोनों एक दूसरे से हाथ मिलाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
3 of 5
Ramayan
- फोटो : Ramayan
सोशल मीडिया पर दोनों की ये तस्वीर खूब पसंद की जा रही है। एक यूजर न इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा- सब मिले हुए हैं जी। एक ने लिखा- रामायण के शूटिंग के दौरान पर्दे के पीछे की ये तस्वीर मनोरम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Ramayan
- फोटो : Social Media
अब तक आपने रामायण में देखा भगवान राम और रावण के बीच घमासान युद्ध चला, राम जैसे ही रावण के शीश काटते एक नया शीश रावण के पास आ जाता। राम ने रावण के दस सिरों और भुजाओं में दस-दस बाण मारे लेकिन वे फिर वापस आ गए। इसके बाद विभीषण ने भगवान श्रीराम को रावण के नाभि में मौजूद अमृत के बारे में बताया और उस पर प्रहार करने को कहा। इसके बाद ही रावण का अंत संभव हो सका।
विज्ञापन
5 of 5
'रावण'
- फोटो : ट्विटर
रामानंद सागर के धारावाहिक रामायण में लंकापति रावण का रोल निभाकर अरविंद त्रिवेदी ने खासी लोकप्रियता बटोरी थी। रावण के रोल ने उन्हें इस कदर सफलता की बुलंदियों पर पहुंचाया कि लोग उन्हें असल जिंदगी में रावण समझने लगे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।