रामानंद सागर की 'रामायण' का सबसे दिलचस्प सीन रावण वध 18 अप्रैल के एपिसोड में दिखाया जा चुका है। रावण का वध होते ही सोशल मीडिया पर 'रामायण' ट्रेंड करने लगा। यहां तक कि 'रामायण' वध से जुड़े मीम्स भी लोग पोस्ट करने लगे। किसी ने फिल्म के सीन को एडिट करके पोस्ट किया तो कुछ 'रामायण' से जुड़े सीन पर कुछ न कुछ लिखकर पोस्ट कर रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स ने लॉकडाउन से जोड़कर इन मीम्स को बनाया। आगे की स्लाइड में देखिए ये मजेदार मीम्स....
'रावण' का वध होते ही वायरल हो रहे ये मजेदार मीम्स, किसी ने लॉकडाउन तो किसी ने जोड़ा पार्लर से
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ने ऋषि की तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर पर मीम्स लिखा- हम त्रिकाल दर्शी हैं, सब कुछ जानते हैं।
दूसरे यूजर ने 'रामायण' के एक सीन की तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में राम और लक्ष्मण एक साथ हैं और उनके सामने राक्षस है जिसके बाल बड़े हैं और चेहरा खराब है। इस तस्वीर के ऊपर लिखा है- 'जब लॉकडाउन खत्म होने के बाद पार्लर खुलेगा और हम लोग जाएंगे।' इसके बाद तस्वीर में नीचा लिखा है- 'हे प्रभु ये कैसा भयानक असर है।'
'रामायण' में लक्ष्मण के गुस्से वाले सीन का भी मीम्स वायरल हो रहा है। जिसमें अमिताभ बच्चन और शाहिद कपूर की भी तस्वीर लिखी है। वहीं हॉलीवुड के अभिनेता की तस्वीर पर लिखा है- 'मुझे सबसे बेहतरीन एंग्री मैन दिखाओ।' अमिताभ की तस्वीर के सामने लिखा- 'मैंने कहा सबसे बेहतरीन।' वहीं लक्ष्मण की तस्वीर के सामने लिखा है- 'माफी प्रभु।'
रामायण की अरुण गोविल की तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर के ऊपर लिखा है- 'जब आप लॉकडाउन के बाद ऑफिस खुलते ही मीटिंग में जाएंगे तब'..तस्वीर के नीचे लिखा है- 'नमस्कार! देवी आपका परिचय?'