फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या वाकई एडिट किए गए 'रामायण' के कई सीन, भड़के यूजर्स तो चैनल की ओर से मिला ये जवाब

Sat, 18 Apr 2020 04:15 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 18 Apr 2020 04:15 PM IST
विज्ञापन
prasar bharti ceo shashi shekhar reaction on edited scenes of ramayan
ramayan - फोटो : social media

'रामायण' के आज के एपिसोड में रावण वध का प्रसारण हुआ। जैसे-जैसे शो आगे बढ़ता गया वैसे ही सोशल मीडिया पर यूजर्स की नाराजगी देखने को मिली। कई यूजर्स ने कहा कि 'रामायण' को एडिट करके दिखाया जा रहा है। 'रामायण' की कहानी के कई अहम हिस्सों को नहीं दिखाया गया। ट्विटर पर यूजर्स के रिएक्शन को देखते हुए प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर ने जवाब दिया। 

prasar bharti ceo shashi shekhar reaction on edited scenes of ramayan
ramayan - फोटो : social media

कई यूजर्स ने लिखा कि रावण से युद्ध के दौरान अहिरावण, रावण-लक्ष्मण का सीन और हनुमान के पुत्र के बारे में नहीं दिखाया गया। यूजर्स ने लिखा कि दूरदर्शन को इस तरह से एडिट करने की जरूरत नहीं थी। 

prasar bharti ceo shashi shekhar reaction on edited scenes of ramayan
Ramayan - फोटो : Social Media

प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर शशि शेखर को टैग करते हुए एक यूजर ने लिखा कि 'अहिरावण और रावण-लक्ष्मण का महत्वपूर्ण सीन क्यों काट दिया गया? दुख हुआ देखकर।' इस पर शशि शेखर ने जवाब दिया कि 'मूल सीरियल में कोई भी कट नहीं लगाया गया है। सीरियल में ये हिस्सा नहीं रखा गया था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
prasar bharti ceo shashi shekhar reaction on edited scenes of ramayan
Ramayan - फोटो : twitter

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए शशि शेखर ने लिखा कि 'हमारे पौराणिक कहानियों की खूबी ही यही है कि उनसे जुड़ी हुई कई कहानियां हैं। सभी को एक टेलीविजन स्क्रिप्ट में दिखा पाना संभव नहीं है। भविष्य के लिए जरूर रास्ता खुला है।'

विज्ञापन
prasar bharti ceo shashi shekhar reaction on edited scenes of ramayan
Ramayan - फोटो : Ramayan

इससे पहले एक एपिसोड के रिपीट टेलीकास्ट पर भी कई यूजर्स नाराज हो गए थे। तब शशि शेखर ने बताया था कि 'रामायण में युद्ध कांड एपिसोड में दर्शकों की ज्यादा रुचि देखते हुए अगले दो दिन तक रिपीट एपिसोड दिखाए जाएंगे। शनिवार सुबह और रात के नौ बजे रामायण के युद्ध कांड के बचे हुए एपिसोड प्रसारित किए जाएंगे, ताकि उत्तरकांड की शुरुआत से पहले मुख्य स्टोरीलाइन का समापन हो सके।'

'रामायण' में भरत की पत्नी बनी थीं ये अभिनेत्री, 33 साल बाद बदल गईं इतनी
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed