फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कल रामायण के लिए दर्शकों को करना होगा इंतजार, वजह बनें पीएम मोदी

Thu, 02 Apr 2020 11:07 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 02 Apr 2020 11:07 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus outbreak friday Ramayan telecast will be delayed by a few minutes due to PM Narendra Modi Important Video Message
Ramayan, PM Narendra Modi - फोटो : amar ujala

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए पूरे भारत को लॉकडाउन किया गया है। यह 21 दिन का लॉकडाउन है। लॉकडाउन के बीच सरकार ने 90 के दशक के कई सीरियल्स का दोबारा प्रसारण शुरू किया, जिन्हें दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। उन्हीं में से एक रामानंद सागर का रामायण सीरियल भी है। बीते दिनों इसका प्रसारण दूरदर्शन चैनल पर किया गया है। एक बार फिर से इस सीरियल को दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है। 

Coronavirus outbreak friday Ramayan telecast will be delayed by a few minutes due to PM Narendra Modi Important Video Message
Ramayan - फोटो : social media

इस बीच रामायण सीरियल को लेकर एक और खबर सामने आई है। पता हो कि यह सीरियल दूरदर्शन पर सुबह और रात को नौ बजे प्रसारित होता है, लेकिन शुक्रवार सुबह को रामायण का प्रसारण देर से होने वाला है। इसके पीछे की वजह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। जी हां, दरअसल कुछ देर पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि वह कल यानी शुक्रवार को सुबह नौ बजे देशवासियों के लिए एक वीडियो संदेश साझा करेंगे।

Coronavirus outbreak friday Ramayan telecast will be delayed by a few minutes due to PM Narendra Modi Important Video Message
नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

पीएम मोदी के इस ट्वीट को साझा करते हुए प्रसार भारती ने सूचना दी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वीडियो संदेश के चलते रामायण का प्रसारण थोड़़ा देर से होगा। प्रसार भारती ने अपने ट्वीट में लिखा, 'कल सुबह माननीय पीएम के महत्वपूर्ण वीडियो संदेश के मद्देनजर, डीडी नेशनल पर रामायण के प्रसारण में कुछ मिनटों की देरी होगी।' ऐसे में रामायण के दर्शकों को शुक्रवार को थोड़ा इंतजार करना होगा। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus outbreak friday Ramayan telecast will be delayed by a few minutes due to PM Narendra Modi Important Video Message
Ramayan Serial - फोटो : twitter

गौरतलब है कि रामायण ने बीते शनिवार को छोटे पर्दे पर वापसी की है। रामानंद सागर की रामायण का प्रसारण साल 1987 में पहली बार दूरदर्शन पर हुआ था। वहीं केवल रामायण ही नहीं 90 के दर्शकों के और भी कई सीरियल्स को एक बार फिर से छोटे पर्दे पर प्रसारित किया जा रहा है। इस में बीआर चोपड़ा की महाभारत भी शामिल है। महाभारत का पहली बार प्रसारण भी साल 1988 में हुआ था। 

विज्ञापन
Coronavirus outbreak friday Ramayan telecast will be delayed by a few minutes due to PM Narendra Modi Important Video Message
गजेंद्र चौहान (युधिष्ठिर) और अरुण गोविल (राम) - फोटो : सोशल मीडिया

रामायण और महाभारत को लोग इतने चाव से देखते थे कि सड़कों पर एक दम सन्नाटा होता था। इन धार्मिक कार्यक्रमों के प्रसारण के वक्त बाहर सड़कों का माहौल एक दम कर्फ्यू की तरह ही होता था। इनके अलावा ब्योमकेश बक्शी ,सर्कस का प्रसारण हो चुका है कि जबकि चाणक्य और शक्तिमान सीरियल्स जल्द दी दर्शकों के दिलों की जीतने वाले हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed