{"_id":"665b2780ad3f9e77740530e1","slug":"dalljiet-kaur-shared-a-video-after-allegations-against-nikhil-patel-then-deleted-and-started-getting-trolled-2024-06-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dalljiet Kaur: निखिल पर आरोपों के बाद दलजीत कौर ने साझा किया शादी का वीडियो, पोस्ट डिलीट कर होने लगीं ट्रोल","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Dalljiet Kaur: निखिल पर आरोपों के बाद दलजीत कौर ने साझा किया शादी का वीडियो, पोस्ट डिलीट कर होने लगीं ट्रोल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Sat, 01 Jun 2024 07:22 PM IST
सार
दलजीत कौर ने बीते दिन पति निखिल पटेल पर कई गंभीर आरोप लगाए। वहीं, आज उन्होंने अपनी शादी का एक वीडियो पोस्ट किया और बाद में डिलीट कर दिया। यह देख नेटिजन्स उन्हें आड़े हाथों लेने लगे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
दलजीत कौर और निखिल पटेल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अभिनेत्री दलजीत कौर ने कुछ दिनों पहले निखिल पटेल के साथ अपनी शादी में परेशानी के बारे में बात की और उन पर धोखा देने का आरोप लगाया। निखिल भी अपना पक्ष रखने के लिए आगे आए और कहा कि यह वैवाहिक संबंध कानूनी रूप से बाध्यकारी नहीं है। अब दलजीत ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी का वीडियो पोस्ट कर विवाद पैदा कर दिया है।
2 of 5
दलजीत कौर
- फोटो : इंस्टग्राम
शनिवार को, अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर उन यादों को ताजा किया जब पिछले साल उनकी निखिल से शादी हुई थी। हालांकि, उन्होंने यह पोस्ट जल्द ही डिलीट भी कर दिया। उन्होंने शादी के एक साल और तीन महीने पूरे होने के मौके पर वीडियो पोस्ट किया। यह उनके विवाह समारोह, हल्दी समारोह और रिसेप्शन के खूबसूरत पलों का संकलन था। क्लिप में दलजीत कौर की सौतेली बेटी का भाषण और भावुक कर देने वाला वेलकम शामिल था। हालांकि, अभिनेत्री की यह क्लिप नेटिजन्स को रास नहीं आई और उन्होंने दलजीत को ट्रोल करना शुरू कर दिया।
3 of 5
दलजीत कौर
- फोटो : सोशल मीडिया
कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने दलजीत को याद दिलाया कि उन्होंने निखिल पर एक्स्ट्रा मैरिटल संबंध रखने का आरोप लगाया है। एक ने लिखा, 'कृपया आगे बढ़ने का प्रयास करें।' एक टिप्पणी में कहा गया, 'कुछ आत्म-सम्मान रखें। उस आदमी ने आपको धोखा दिया।' नकारात्मक प्रतिक्रियाओं को देखकर दलजीत ने पोस्ट पर टिप्पणियां बंद कर दीं। वहीं, बाद में पोस्ट भी डिलीट कर दिया। उन्होंने यह पोस्ट इंस्टाग्राम स्टोरीज पर भी शेयर किया था, जिसे भी उन्होंने हटा दिया।
दलजीत कौर ने हाल ही में केन्या स्थित बिजनेसमैन निखिल पटेल पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर निखिल की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'तुम अब हर रोज बेशर्मी से उसके साथ सोशल मीडिया पर हो। तुम्हारी पत्नी और बेटा शादी के 10 महीने बाद वापस आ गए। पूरा परिवार अपमानित है। बच्चों के लिए थोड़ी गरिमा अच्छी होती।' दलजीत ने आगे कहा, 'कम से कम आपको अपनी पत्नी के प्रति सार्वजनिक रूप से थोड़ी गरिमा बनाए रखनी चाहिए थी, क्योंकि मैं भी कई कई चीजों के बारे में चुप रही हूं।' इसके बाद दलजीत ने खुलासा किया कि पति निखिल पटेल ने उनकी शादी को मानने से इनकार कर दिया है।
दलजीत कौर ने साल 2023 में निखिल पटेल के साथ शादी की। उन्होंने पहली शादी टेलीविजन अभिनेता और 'बिग बॉस 16' के प्रतियोगी शालीन भनोट से शादी की थी, जिनसे उनका एक बेटा जेडन है। इस जोड़े ने 2015 में तलाक ले लिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।